Bihar Flood : सड़क मार्ग के बाद अब रेलखंड भी हुआ बंद, भागलपुर और कहलगांव के बीच आवाजाही ठप

Updated at : 17 Aug 2021 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood : सड़क मार्ग के बाद अब रेलखंड भी हुआ बंद, भागलपुर और कहलगांव के बीच आवाजाही ठप

उफनायी गंगा ने 2016 की बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रिकॉर्ड टूटने के साथ रेलवे ट्रैक व रेल पुलों पर पहले से ज्यादा बाढ़ के पानी का दबाव बनने लगा है. सोमवार दोपहर 3.30 बजे के करीब सबौर-लैलख के बीच रेल पुल-144ए भी बाढ़ की चपेट में आ गया है.

विज्ञापन

भागलपुर. उफनायी गंगा ने 2016 की बाढ़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रिकॉर्ड टूटने के साथ रेलवे ट्रैक व रेल पुलों पर पहले से ज्यादा बाढ़ के पानी का दबाव बनने लगा है. सोमवार दोपहर 3.30 बजे के करीब सबौर-लैलख के बीच रेल पुल-144ए भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. बाढ़ का पानी पुल के गार्डर को छूने से भागलपुर-कहलगांव रेलखंड पर अप-डाउन में ट्रेनों का परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

बरियापुर-रतनपुर के बीच किमी 347-9 पर स्थित आर्क पुल व अकबरनगर-सुलतानगंज के बीच महेशी रेल पुल पहले से बाढ़ की चपेट में है, जिससे भागलपुर-जमालपुर रेलखंड तीन दिनों से बंद है. सबौर-लैलख के बीच रेल पुल बाढ़ से प्रभावित होने से अब जमालपुर से लेकर कहलगांव तक रेलखंड ठप हो गया है.

वनांचल व सुपर एक्सप्रेस दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलायी गयी

भागलपुर-कहलगांव के बीच ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगने के साथ भागलपुर से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रूट डायवर्ट कर किया गया है. वनांचल और सुपर एक्सप्रेस को दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलायी गयी. भागलपुर-जमालपुर रेलखंड बंद रहने से जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस को शॉट टर्मिनेशन कर भागलपुर से ही चलायी जा रही है.

एलटीटी-भागलपुर दादर एक्सप्रेस झाझा-जसीडीह-बांका के रास्ते भागलपुर पहुंची है. पटना-मालदा इंटरसिटी, नयी दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस (04004) बरौनी-कटिहार के रास्ते चली. कामख्या-गया एक्सप्रेस कटिहार-पटना-गया के रास्ते चलायी गयी है. भागलपुर के रास्ते गोड्डा से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी भागलपुर-बांका-जसीडीह-झाझा-किऊल के रास्ते परिचालन कराया गया.

03023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस भी झाझा-किऊल के रास्ते चलायी गयी. 03484 ंदिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल कटिहार-बरौनी के रास्ते गयी. कामख्या-दिल्ली-कामख्या ब्रह्मपुत्र मेल भी दोनों दिशाओं में कटिहार-बरौनी के रास्ते चलायी गयी.

आज विक्रमशिला व दादर समेत कई ट्रेनें रूट डायवर्ट होकर चलेंगी

बाढ़ से विक्रमशिला व दादर एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. मंगलवार यह दोनों ट्रेन बांका-जसीडीह-झाझा होकर भागलपुर से चलेगी. भागलपुर के रास्ते मालदा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन (04403) का रूट डायवर्ट कर दिया गया है.

सोमवार को बांका इंटरसिटी रहीं रद्द

मालदा मंडल के जमालपुर-भागलपुर खंड में रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद रहने से सोमवार को राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी रद्द कर दी गयी.

आज बांका इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड बंद रहने से मंगलवार को चलने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है. पूर्व रेलवे ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. रद्द ट्रेनों में 03235/03236 साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी, 03409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी, 03406/03405 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर स्पेशल पैसेंजर, 03431/03432 साहिबगंज-जमालपुर-साहिबगंज स्पेशल पैसेंजर, 05416/05415 जमालपुर-साहिबगंज-जमालपुर व 03241 बांका राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन