ePaper

Bihar Flood 2020: बिहार में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर...

Updated at : 08 Aug 2020 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood 2020: बिहार में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर...

Bihar Flood 2020 पटना: बिहार में बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. सूबे के कई जिलों में अनेकों जगहों पर गंगा समेत नौ नदियां लाल निशान से उपर बह रही है.वहीं गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले 48 घंटों के अंदर बक्सर से लेकर कहलगांव तक 3 से 12 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Bihar Flood 2020 पटना: बिहार में बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है. सूबे के कई जिलों में अनेकों जगहों पर गंगा समेत नौ नदियां लाल निशान से उपर बह रही है.वहीं गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले 48 घंटों के अंदर बक्सर से लेकर कहलगांव तक 3 से 12 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है.

पटना में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद नजदीक

राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद नजदीक पहुंच गया है. शुक्रवार को इसका जलस्तर गांधी घाट पर 48.12 मीटर था. यह खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर नीचे था. हालांकि दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 49.33 मीटर था. यह खतरे के निशान से एक मीटर 22 सेंटीमीटर नीचे था. इसके साथ ही कहलगांव में गंगा नदी खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी. हाथीदह, मुंगेर और भागलपुर में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का रुख है.

Also Read: बिहार पुलिस का दावा- रिया ने पैसा हड़पने के लिए सुशांत को मरने के लिए किया मजबूर, मानसिक रोगी बनाने के लिए किया यह काम…
भागलपुर में गंगा का जलस्तर हर तीन घंटे में एक सेमी बढ़ता जा रहा

भागलपुर में गंगा का जलस्तर हर तीन घंटे में एक सेमी बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को बीते 24 घंटे के अंदर यहां के जलस्तर में 25 प्रतिशत की बढोत्तरी दर्ज की गई है.केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर यह और तेजी से बढ़ेगी. शनिवार शाम 4 बजे तक गंगा का जलस्तर यहां 32.85 सेमी पहुंचने का अनुमान है.शहर के हनुमान घाट पर शुक्रवार शाम छह बजे तक 32.78 मीटर पर जलस्तर पहुंच चुका था.

गोपालपुर में गंगा किनारे बसे इस्माइलपुर गांव का संपर्क भंग

गंगा नदी में जलस्तर के इस वृद्धि के कारण गोपालपुर में गंगा किनारे बसे इस्माइलपुर गांव का संपर्क भंग हो गया. इस्माइलपुर-बिंद टोली में गंगा खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में लगभग 28 सेमी की वृद्धि हुई है. इसके कारण गंगा का पानी दियारा में तेजी से फैल रहा है.

नवगछिया जाने वाली एकमात्र सड़क के उपर पानी

इस्माइलपुर गांव के पशुपालक पशुओं के साथ सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे हैं. विभिन्न स्परों पर भी पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है. खास कर स्पर संख्या छह पर काफी तेज आवाज हो रही है, जिससे तटवर्ती गांव के लोगों की धडकनें तेज हो गयी हैं. पूरा इस्माइलपुर टापू में तब्दील हो चुका है. जबकि यहां से नवगछिया जाने वाली एकमात्र सड़क के उपर पानीबहने लगा है.

Posted By : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन