ePaper

Bihar: वन विभाग के अधिकारी शंभू प्रसाद के कई ठिकानों पर EOU के छापे, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Updated at : 28 Jun 2022 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: वन विभाग के अधिकारी शंभू प्रसाद के कई ठिकानों पर EOU के छापे, आय से अधिक संपत्ति का मामला

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए मंगलवार की सुबह एक और धनकुबेर अधिकारी के ऊपर शिकंजा कसा है. आर्थिक अपराध इकाई ने वन विभाग के एक अधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.

विज्ञापन

पटना. भ्रष्टाचार को लेकर बिहार में आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई बदस्तूर जारी है. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ते हुए मंगलवार की सुबह एक और धनकुबेर अधिकारी के ऊपर शिकंजा कसा है. आर्थिक अपराध इकाई ने वन विभाग के एक अधिकारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.

कई ठिकानों पर छोपमारी

मुजफ्फरपुर में सहायक उद्यान निदेशक के पद पर तैनात शंभू प्रसाद के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जारी है. छापेमारी में करीब आधा दर्जन टीमें लगी हुई हैं.

पैतृक आवास पर भी छापेमारी

जानकारी के अनुसार शंभू प्रसाद के मुजफ्फरपुर स्थित सहायक उद्यान निदेशक कार्यालय साथी साथ बीएमपी-6 स्थित मुजफ्फरपुर के किराये के आवास स्थान पटना के पटेलनगर स्थित रोड नंबर 8 के मकान और पटना जिले के ही बेलछी स्थित फतेहपुर गांव में पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है.

अकूत परिसंपत्ति अर्जित करने का आरोप

छापेमारी को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से जो अधिकारिक जानकारी दी गयी है, उसमें बताया गया है कि मुजफ्फरपुर में सहायक उद्यान निदेशक के पद पर तैनात शंभू प्रसाद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत परिसंपत्ति अर्जित की है.

आय से तकरीबन 101 फ़ीसदी ज्यादा संपत्ति का अनुमान 

उन्होंने अपने और परिजनों के नाम पर अकूत संपत्ति बनायी है. इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है. अनुमान है कि उन्होंने अपनी आय से तकरीबन 101 फ़ीसदी ज्यादा संपत्ति बनायी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन