ePaper

CCTV फुटेज: बिहार में एनकाउंटर की PHOTOS, वैशाली में सिपाही को गोली मार-मारकर भाग रहे बदमाश की तस्वीरें..

Updated at : 17 Oct 2023 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
CCTV फुटेज: बिहार में एनकाउंटर की PHOTOS, वैशाली में सिपाही को गोली मार-मारकर भाग रहे बदमाश की तस्वीरें..

PHOTOS: बिहार में एनकाउंटर की तस्वीरें सामने आयी हैं. सोमवार को वैशाली में बदमाशों ने एक पुलिस जवान अमिता बच्चन को गोलियों से छलनी कर दिया और भागने के क्रम में पकड़ में आ गए. दोनों बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. देखिए तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Bihar Encounter Photos: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सराय थाने के सूरज चौक के पास सोमवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे लूटपाट कर रहे बदमाशों को पकड़ने वैशाली पुलिस पहुंची. इसमें मुंगेर निवासी सिपाही अमिता बच्चन भी थे.

undefined

Bihar Encounter Photos: यूको बैंक के पास तीन बाइकों पर सवार होकर छह अपराधी पहुंचे थे. वे बैंक लूट या किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे. पेट्रोलिंग पर निकली सराय थाने की पुलिस ने जब इन अपराधियों को खदेड़ा तो ये भागने लगे. इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया.

undefined

Bihar Encounter Photos: भाग रहे दूसरे अपराधी को दबोचने के लिए उसके पीछे सिपाही अमिता बच्चन दौड़े. जैसे ही अमिता बच्चन ने उस बदमाश का हाथ पकड़ा, उस अपराधी ने ताबड़तोड़ गोली चला दी.

undefined

Bihar Encounter Photos: उस बदमाश ने पुलिस जवान अमिता बच्चन को तीन गोलियां मारी. गोली लगने के बाद जवान अमिता जख्मी होकर गिर पड़े. वहीं, गोली मारने के बाद भाग रहे अपराधी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया.

undefined

Bihar Encounter Photos: सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जवान की जान नहीं बच सकी. वहीं तीन घंटे के अंदर वैशाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया.

undefined

Bihar Encounter Photos: पुलिस की ओर से बताया गया कि दोनों बदमाशों को पूछताछ के लिए सराय से हाजीपुर लाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में दोनों अपराधियों ने पुलिस वैन से कूद कर भागने का प्रयास किया. जिसके बाद दोनों को गोली मारी गयी और दोनों की जान चली गयी.

undefined

Bihar Encounter Photos: वैशाली एसपी रवि रंजन ने कहा कि सराय से दोनों बदमाशों को हाजीपुर लाया जा रहा था. इसी दौरान वैन में बैठे सिपाही को धक्का देकर दोनों बदमाश भागने लगे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी. सदर अस्पताल में दोनों की मौत हो गयी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन