ePaper

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं नहीं जुटा पातीं चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत

Updated at : 04 Oct 2020 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं नहीं जुटा पातीं चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र 1977 के परिसीमन में बनने के बाद यहां 12वीं बार विधानसभा चुनाव हो रहा है. लेकिन, अभी तक मात्र दो बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है.

विज्ञापन

प्रमोद कुमार वर्मा, गुरुआ : गुरुआ विधानसभा क्षेत्र 1977 के परिसीमन में बनने के बाद यहां 12वीं बार विधानसभा चुनाव हो रहा है. लेकिन, अभी तक मात्र दो बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है. 1995 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से 49 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे. इसमें एक महिला प्रत्याशी बसंती देवी विधानसभा चुनाव लड़ी थी. बसंती देवी बांकेबाजार के रहने वाली थी.

उनकी अपनी विधानसभा क्षेत्र इमामगंज को सुरक्षित होने के कारण उस विधानसभा क्षेत्र के लोग गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने की मन बनाते हैं. फिलहाल आधा दर्जन पुरुष उम्मीदवार इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी होने के बाद भी गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाने के फिराक में लगे हुए हैं.

दूसरी महिला उम्मीदवार के रूप में उषा कुमारी 2010 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमायी थीं. उषा देवी परैया प्रखंड के इटवां गांव के रहने वाली थीं. वह पुराने राजनीतिक घराने से आती थीं. लेकिन, वह भी एक बार चुनाव लड़ने के बाद दूसरी बार कभी मैदान में आने के लिए नहीं सोचीं. लेकिन, कोई महिला उम्मीदवार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में आने के लिए बड़ी पार्टियों के टिकट के करीब नहीं पहुंची है.

इससे यह साबित हो रहा है कि पंचायत चुनाव में महिलाएं आरक्षण के कारण आसानी से मुखिया और जिला पार्षद बन रही हैं. जब तक विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को आरक्षण नहीं होगा, तब तक विधानसभा की राजनीतिक में महिलाएं आगे नहीं आएंगी.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन