ePaper

Sasaram Election Result : आरजेडी के राजेश ने जीत दर्ज की, जदयू रहा दूसरे नंबर पर

Updated at : 10 Nov 2020 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Sasaram Election Result : आरजेडी के राजेश ने जीत दर्ज की, जदयू रहा दूसरे नंबर पर

Sasaram Election Result 2020: Sasaram Vidhan Sabha Election Result 2020, Sasaram Vidhan Sabha Chunav Result 2020, Sasaram Assembly Election Result Time & Date

विज्ञापन

Sasaram Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा सीट क्रम संख्या 208 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से राजद के राजेश कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के अशोक कुमार को 20216 मतों के अंतर से हरा दिया है. राजेश को कुल 54353 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे अशोक को 34137 मत मिले हैं.

3.42 लाख मतदाताओं वाले सासाराम विधान सभा क्षेत्र में इस बार 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. प्रमुख रूप से राजद के टिकट पर दो बार चुनाव जीते निवर्तमान विधायक अशोक कुमार राजद छोड़ जदयू से चुनाव मैदान में थे, वहीं लोजपा ने भाजपा के कद्दावर नेता व नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया को मैदान में उतारा था.

अशोक कुमार 2015 में भाजपा के उम्मीदवार जवाहर प्रसाद को 19,612 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे. 1990 से लेकर 2015 के बीच यहां से पांच बार भाजपा के उम्मीदवार जवाहर प्रसाद ने जीत का परचम लहराया है, वहीं, दो बार ही ये सीट राजद के खाते में गई.

जेडीयू को अभी तक सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है. 1990 और 1995 में भाजपा के टिकट पर जवाहर प्रसाद ने इस सीट पर कब्जा जमाया था.

इसके बाद साल 2000 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार अशोक कुमार चुनाव जीते थे, लेकिन 2005 के चुनाव में फिर से जवाहर प्रसाद ने वापसी की और 2010 का चुनाव भी अपने नाम किया, लेकिन 2015 के चुनाव में एक बार फिर अशोक कुमार ने भाजपा को कड़े मुकाबले में हराकार यहां से विधायक बने.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन