Bihar News: होली नहीं मना पायेगी नीतीश सरकार, मेवालाल के इस्तीफे पर RJD नेता का बड़ा बयान

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: मेवालाल चौधरी ( Mewalal Chaudhary) के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर निशाना साधना शरू कर दिया है. वहीं राजद नेता अरूण यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश सरकार होली तक नहीं चल पायेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नई सरकार बनते ही सबसे अधिक सुर्खियों में मेवालाल चौधरी (Mewalal Chaudhary) ही रहे. गुरूवार को शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के दो घंटे बाद ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया. मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर निशाना साधना शरू कर दिया है. वहीं राजद नेता अरूण यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश सरकार होली तक नहीं चल पायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

राजद नेता अरूण यादव ने कहा कि विपक्ष के दबाव में भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को बर्खास्त करना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश सरकार होली नहीं माना पायेगी. उन्होंने मेवालाल के बहाने सीएम नीतीश की भी आलोचना की. बता दें कि गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद मेवालाल ने त्याग पत्र दिया है और सीएम की अनुशंसा पर राज्यपाल फागू चौहान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

Also Read: तेज प्रताप ने मेवालाल के बहाने नीतीश पर कसा तंज, तेजस्वी को दी बधाई, कहा- जियो मेरे खिलाड़ी…

गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर थें. वहीं आज इस मुद्दे पर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का भी रिएक्शन सामने आया है. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जियो मेरे खिलाड़ी, पहली बॉल में ही मज़बूत विकेट को “Back to pavilion” कर दिया.’ मेवालाल के इस्तीफे को विपक्ष ने अपनी जीत की तरह देख रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन