ePaper

Nautan Election Result 2020: नौतन में नहीं चला हाथ का जादू, बीजेपी के नारायण शाह जीते

Updated at : 10 Nov 2020 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Nautan Election Result 2020: नौतन में नहीं चला हाथ का जादू, बीजेपी के नारायण शाह जीते

Nautan Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: पश्चिमी चंपारण की नौतन सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच हैं. बीजेपी ने यहां से सीटिंग विधायक नरायण प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से कमरान शेख मैदान में है. पश्चिमी चंपारण की इस सीट पर 2 लाख 43 हजार मतदाता है.

विज्ञापन

पश्चिमी चंपारण की नौतन सीट पर इस बार बीजेपी के नारायण शाह ने और कांग्रेस के कामरान शेख को हराया है. बीजेपी ने यहां से सीटिंग विधायक नरायण प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से कमरान शेख मैदान में थे. नारायण शाह इस सीट से लगातार जीत दर्ज किए है. पश्चिमी चंपारण की इस सीट पर 2 लाख 43 हजार मतदाता है.

2015 में यहां से बीजेपी के नारायण प्रसाद ने जेडीयू कै वैद्यनाथ महतो को हराया था, हालांकि बाद में वैद्यनाथ महतो वाल्मीकि नगर से सांसद बन गए. इस चुनाव में नारायण प्रसाद को 66 हजार के करीब वोट मिला था, वहीं वैद्यनाथ महतो को 52 हजार मत प्राप्त हुए थे.

वहीं 2010 में यहां से जेडीयू की मनोरमा देवी चुनाव जीती थी. मनोरमा देवी ने लोजपा के नरायण प्रसाद को 22 हजार वोटों से मात दी थी. लोजपा इस चुनाव में राजद कांंग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन