ePaper

Narkatiaganj Election Result 2020: नरकटियागंज में फाइनल हुआ रिजल्ट, बीजेपी की रश्मि वर्मा जीती

Updated at : 10 Nov 2020 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Narkatiaganj Election Result 2020: नरकटियागंज में फाइनल हुआ रिजल्ट, बीजेपी की रश्मि वर्मा जीती

Narkatiaganj Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: पश्चिमी चंपारण की नरकटियागंज सीट इस बार सबसे हॉट सीट बना हुआ है. नरकटियागंज में इस बार बीजेपी कभी बागी रह चुकी रश्मि वर्मा को मैदान में उतारी है. रश्मि वर्मा का मुकाबला इस बार कांग्रेस के सीटिंग विधायक विनय वर्मा से है.

विज्ञापन

Bihar Election Result 2020 : नरकटियागंज से बीजेपी की रश्मि वर्मा ने कांग्रेस के विनय वर्मा को पटखनी दी है. विनय वर्मा कांग्रेस के सीटिंग विधायक थे. वहीं जीत के बाद रश्मि वर्मा के समर्थकों ने साथ जुलूस निकाला.

पश्चिमी चंपारण की नरकटियागंज सीट इस बार सबसे हॉट सीट बना हुआ है. नरकटियागंज में इस बार बीजेपी कभी बागी रह चुकी रश्मि वर्मा को मैदान में उतारी है. रश्मि वर्मा का मुकाबला इस बार कांग्रेस के सीटिंग विधायक विनय वर्मा से था .

पिछले चुनाव में कांग्रेस के विनय वर्मा ने बीजेपी के रेणु देवी को हराया था, इस चुनाव में विनय वर्मा को 57212 मत मिले थे, जबकि रेणु देवी को करीब 41 हजार वोट प्राप्त हुआ था.

2010 में इस सीट से बीजेपी के सतीश चंद्र दुबे ने कांंग्रेस के आलोक वर्मा को हराया था. सतीश दुबे को करीब 45 हजार वोट मिले थे वहीं आलोक वर्मा को तकरीबन 24 हजार मत प्राप्त हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन