ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav : JDU के लिस्ट से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नदारद, अटकलें तेज

Updated at : 07 Oct 2020 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav : JDU के लिस्ट से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नदारद, अटकलें तेज

Gupteshwar pandey JDU, bihar vidhan sabha chunav 2020 : जदयू के इस सूची में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नदारद है. पांडेय के नाम नदारद होने से अटकलें तेज हो गई है

विज्ञापन

Bihar Election Update : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने 115 सीटों के लिए लिस्ट जारी कर दिया है. इन लिस्टों में कई नाम चौंकाने वाला है, वहीं कई विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है. वहीं जदयू के इस सूची में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नदारद है. पांडेय के नाम नदारद होने से अटकलें तेज हो गई है.

जदयू को बक्सर जिले में दो सीट मिली है, एक डुमरांव और दूसरा राजपुर (सु). वहीं डुमरांव से जदयू ने अपने वर्तमान विधायक ददन पहलवान का टिकट काट दिया है, पहलवान की जगह पर प्रवक्ता अंजुम आरा को मैदान में उतारा गया है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर ही है.

क्या लड़ेंगे विधानसभा चुनाव- आईपीएस सेवा से वीआरएस लेने के बाद राजनीति में उतरे गुप्तेश्वर पांडेय क्या चुनाव लड़ेंगे? इसपर अंतिम फैसले का ऐलान तो पांडेय ही करेंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी अटकलें तेज हो गई है. बक्सर सीट बीजेपी के खाते में चली गई है, जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि गुप्तेश्वर पांडेय बीजेपी में भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि इस पर न तो बीजेपी की ओर से न ही गुप्तेश्वर पांडेय की ओर से कोई बयान दिया गया है.

वाल्मिकीनगर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव– सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय वाल्मिकीनगर लोकसभा उपचुनाव में जेडीयू के कैंडिडेट हो सकते हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : सोशल मीडिया पर फिर वायरल बाहुबली अनंत सिंह, जानें इस बार क्या है मामला?

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन