Cheria Bariarpur Election Result 2020: चेरिया बरियारपुर पर अब राजवंशी का 'राज', समर्थकों ने मनाया जश्न

Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट क्रम संख्या 141 पर 03 Nov 2020, मंगलवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ था. यहां से RJD के राजवंशी महतो ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू की कुमारी मंजू देवी को हरा दिया है. राजवंशी महतो को कुल 62,759 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं मंजू वर्मा को 25,732 मत मिले हैं.
Cheria Bariarpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट क्रम संख्या 141 पर 03 Nov 2020, मंगलवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ था. यहां से RJD के राजवंशी महतो ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू की कुमारी मंजू वर्मा को हरा दिया है. राजवंशी महतो को कुल 62759 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं मंजू वर्मा को 25,732 मत मिले हैं.
आपको बता दें कि चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट से जदयू की कुमारी मंजू वर्मा (Kumari Manju Verma, JDU) और राजद के राजवंशी महतो (Rajvanshi Mahto, RJD) के बीच सीधा मुकाबला हुआ. बीते दो बार से, यानी 2015 और 2010 से कुमारी मंजू वर्मा इस सीट से जीत रही हैं. दोनों बार उन्होंने लोजपा के अनिल कुमार चौधरी को हराया है. बात करें मतदाताओं की तो चेरिया बरियारपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 31 हजार 5 सौ 45 है. जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 1 लाख 22 हजार 1 सौ 24 है. जबकि, महिला वोटरों की संख्या 1 लाख 9 हजार 4 सौ 05 है. इस विधानसभा सीट से 16 किन्नर वोटर भी अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.
साल 2015 में चेरिया बरियारपुर विधानसभा चुनाव में जदयू की कुमारी मंजू वर्मा ने सबसे करीबी प्रतिद्वंदी एलजेपी के अनिल कुमार चौधरी को हराया था.
प्रत्याशी पार्टी वोट
कुमारी मंजू वर्मा जदयू 69795
अनिल कुमार चौधरी लोजपा 40059
वर्ष 2010 के चेरिया बरियारपुर विधानसभा चुनाव में कुमारी मंजू देवी ने चुनाव लड़ा था. और जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोजपा के अनिल कुमार चौधरी को हराया था.
प्रत्याशी पार्टी वोट
कुमारी मंजू वर्मा जदयू 32807
अनिल कुमार चौधरी लोजपा 31746
Posted By: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




