ePaper

Bihar Vidhan Sabha Election Date 2020: बिहार की सभी 243 सीटों पर किस दिन होगी वोटिंग? यहां पर देखिए हर डिटेल...

Updated at : 25 Sep 2020 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Election Date 2020: बिहार की सभी 243 सीटों पर किस दिन होगी वोटिंग? यहां पर देखिए हर डिटेल...

Bihar Vidhan Sabha all constituency election date: बिहार विधान सभा इलेक्शन एवं बिहार विधान सभा सीट लिस्ट 2020 बहुत जल्द ही जारी हनी वाली है| Bihar vidhan sabha chunav से जुडी हर खबर के लिये बने रहे www.prabhatkhabar.com पर|

विज्ञापन

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बार कोविड-19 संकट के बीच बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. राज्य में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि, 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा. कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए कई गाइडलाइंस भी जारी किए गए हैं. आप यहां पर पढ़िए बिहार विधानसभा की सभी 243 विधानसभा सीटों पर किस तारीख को होगी वोटिंग.

undefined
पहले चरण में 28 अक्टूबर को यहां वोटिंग

बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में चुनाव होंगे.

undefined

बिहार में पहले चरण का नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर को जारी होगा. पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है और 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा.

undefined

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जाएगी.

undefined
दूसरे चरण में 3 नवंबर को यहां वोटिंग

दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को 17 जिलों में वोटिंग होगी. इस दौरान 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

undefined

दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख भी आयोग ने जारी कर दी है. चुनाव आयोग के मुताबिक नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा.

undefined

दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर होगी. जबकि, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर तक होगी.

undefined

खास बात यह है कि दूसरे चरण में राजधानी पटना के अंतर्गत आने वाली कई हाई-प्रोफाइल सीट पर भी वोटिंग होगी. इसमें दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुआ, दानापुर, मनेर, फुरवारी (एससी) सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

undefined
तीसरे चरण में 7 नवंबर को यहां वोटिंग 

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोटिंग होगी. तीसरे चरण 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

undefined

तीसरे चरण का नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगा. नामांकन भरने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी. 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा.

undefined

खास बात यह है कि इस बार चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए एक घंटे टाइम बढ़ा दिया है. इस बार वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी.

undefined
कोविड-19 संकट के बीच व्यापक तैयारी

कोविड-19 संकट के बीच विधानसभा चुनाव के तीन चरणों में होने जा रहे वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारी की है. खास बात यह है कि 2015 में बिहार में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव आयोजित किए गए थे.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन