Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: महागठबंधन में सबसे अधिक तेजस्वी, प्रियंका की मांग, जानें कन्हैया से अधिक किसकी सभा चाह रहे उम्मीदवार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Oct 2020 12:21 PM
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : राजद में तेजस्वी के बाद सबसे ज्यादा सभाओं की मांग राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह व तेज प्रताप की है.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, News Update: महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों ने तेजस्वी यादव की मांग की है. गैर राजद दलों के महागठबंधन प्रत्याशियों ने भी हर विस में कम-से-कम दो सभाएं कराने की मांग रखी है. बिहार इलेक्शन 2020 लाइव न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
हालांकि कांग्रेस नेताओं में प्रियंका व राहुल गांधी की भी मांग है. उन्हें कांग्रेस के अलावा करीब दो दर्जन राजद प्रत्याशी वाली विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए उतारा जाना है.
महागठबंधन में तेजस्वी के बाद सबसे ज्यादा सभाओं की मांग राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह व तेज प्रताप की है.
कॉमरेड कन्हैया कुमार की मांग विशेष रूप से प्रदेश के सीमांचल इलाकों में महागठबंधन के कमोबेश सभी प्रत्याशियों ने की है.
हालांकि, छिटपुट और भी सीटों पर उनकी मांग है. दरअसल महागठबंधन ने अपने-अपने प्रत्याशियों से सूची मांग कर पूछा था कि उन्हें अपने क्षेत्र में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कौन से चुनाव प्रचारक चाहिए. हालांकि मांग अभी जारी है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










