Live Updates

Bihar Election 2020, Live Update: आज राजनाथ सिंह की पहली रैली, कांग्रेस और लोजपा जारी करेगी घोषणा पत्र

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में मात्र सात दिन बचे हैं.ऐसे में अब चुनाव प्रचार की रफ्तार भी बढ़ने लगी है. बुधवार को बिहार में कई वीआईपी रैलियां होनी हैं. बिहार चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ..

विज्ञापन

आज क्या है खास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम योगी ने मंगलवार को तीन सभाओं को संबोधित किया था जबकि आज भी कई रैली में शामिल होंगे. कांग्रेस और लोजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी.

बिहार में 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज में केवल 1,559 करोड़ रुपये का काम हुआ : सुरजेवाला

कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्रमश: ‘जुमलेबाज’ और ‘धोखेबाज’ करार देते हुए दावा किया कि बिहार के लिये 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज ‘जीरो पैकेज’ और ‘झूठ का पुलिंदा’ निकला और सिर्फ 1,559 करोड़ रुपये का काम हुआ.

निश्चय संवाद के तहत बुधवार को चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को निश्चय संवाद के तहत चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनके साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण, सारण और वैशाली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम गाइडलाइन का पालन करते हुए निश्चय संवाद सभा को संबोधित करेंगे.

JDU Party News: जदयू ने दो नेताओं से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

JDU Party Latest News: जदयू ने पार्टी विरोधी कार्यों के आरोपी दो नेताओं को दल से बाहर कर दिया है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए छह साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. ये दोनों नेता हरनौत विधानसभा क्षेत्र के अशोक कुमार सिंह और ममता देवी हैं. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने दी.

Ram Vilas Paswan Shraddhkarma: रामविलास के श्राद्धकर्म में भाग लेने के सीएम नीतीश पहुंचे लोजपा कार्यालय

Ram Vilas Paswan Shraddhkarma News Updates: रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में शामिल होने के बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार शाम पटना स्थित लोजपा दफ्तर पहुंचे. सीएम नीतीश के साथ जदयू नेता अशोक चौधरी ओर भाजपा नेता नित्यानंद राय भी मौजूद थे. इस दौरान लोजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी समर्थकों ने सीएम नीतीश के सामने चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाये.

कांग्रेस बुधवार को जारी करेगी घोषणा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर महागठबंधन में शामिल प्रमुख घटक दल कांग्रेस बुधवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेगी. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता व सिने स्टार राज बब्बर भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola