ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिहार चुनाव से पहले चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सीमाएं सील, नक्सल प्रभावित इलाकों की कड़ी निगरानी

Updated at : 01 Oct 2020 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बिहार चुनाव से पहले चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सीमाएं सील, नक्सल प्रभावित इलाकों की कड़ी निगरानी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, बिहार विधान सभा इलेक्शन 2020 : चुनाव के लिए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद के साथ ही प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, बिहार विधान सभा इलेक्शन 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. बिहार में पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है. वहीं आज राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए 3 दिवसीय यात्रा पर चुनाव आयोग की टीम का आज अंतिम दिन है. अपने 3 दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन चुनाव आयोग की टीम बोधगया में एक उच्च स्तरीय बैठक कर रही है. वहीं इस चुनाव के लिए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है. बता दें कि नामांकन की अधिसूचना के साथ ही प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने सवा लाख पुलिस कर्मियों के साथ तीन सौ कंपनी केंद्रीय पुलिस फोर्स (सीपीएफ) भी तैनात कर दिया है. वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है. मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण कराने के लिए आयोग ने सीआरपीएफ की मांग की है. एक जिले से दूसरे जिलों की सीमाओं पर भी चेकपोस्ट बनाए गए हैं और इन चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Live Update: बिहार चुनाव के लिए दोनों गठबंधनों में सीट बंटवारे पर सस्‍पेंस कायम, बीजेपी और कांग्रेस की बैठक जारी
नक्सल प्रभावित इलाकों की कड़ी निगरानी

वहीं प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में अधिक संख्या में सीपीएफ को लगाने का निर्देश दिया गया है. विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने अर्द्धसैनिक बलों की मांग की है. एसएसपी की ओर से मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 4694 मतदान केंद्रों 677 बुथों पर वोटिंग है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसे में इन बूथों पर बड़ी साजिश रची जा सकती है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन