ePaper

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: सोनिया गांधी आज करेंगी वर्चुअल चुनावी रैली, पूर्वी चंपारण में बापू की प्रतिमा का अनावरण

Updated at : 02 Oct 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: सोनिया गांधी आज करेंगी वर्चुअल चुनावी रैली, पूर्वी चंपारण में  बापू की प्रतिमा का अनावरण

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Sonia gandhi Rally, Congress: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय परिसर, बंजरिया पंडाल आश्रम में राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगी. अनावरण कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे होगा. साथ ही वह जूम ऐप के माध्यम से कांग्रेसजनों और अन्य लोगों को संबोधित करेंगी. इस अवसर पर 151 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी सोनिया गांधी वर्चुअली सम्मानित करेंगी और उनको प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.

इस प्रतिमा की स्थापना महात्मा गांधी प्रतिमा स्थापना एवं संरक्षण समिति, पूर्वी चंपारण द्वारा किया गया है. हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा रहेगी या नहीं. सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई समीकरण तय नहीं हुआ है. आरजेडी के ऑफर पर कांग्रेस अभी भी सहमत नहीं हुई है. कार्यक्रम में पटना सदाकत आश्रम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020: इस बार चुनाव में नहीं गूंजेगी लालू ,शरद और पासवान की आवाजें, इनके कंधे रहेगा भीड़ खींचने का दारोमदार…
राजद और कांग्रेस की साझेदारी का पेच सुलझा

बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस की साझेदारी का पेच अब सुलझता जा रहा है. पिछले 48 घंटे में दोनों के रिश्तों के बीच जमी बर्फ गुरुवार को कुछ पिघली है. पार्टी के जानकारों के मुताबिक पहले चरण के लिए करीब 20 सीटों को छोड़कर राजद ने अन्य सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को हरी झंडी दे दी है.

गुरुवार को दिन भर चली वर्चुअल मीटिंग के बाद कुछ बात बनी है. काराकाट, आरा, ओबरा और सासाराम सहित तीन-चार अन्य सीटें कांग्रेस के लिए राजद ने छोड़ दी हैं. जहानाबाद और मसौढ़ी पर अब भी पेच फंसा हुआ है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक राजद और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के बीच हुए संवाद में कुछ सीटों के मतभेद दूर कर लिये गये हैं. हालांकि साझेदारी को अभी मुकम्मल स्वरूप नहीं मिल सका है.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 LIVE Updates: महागठबंधन में कांग्रेस और एनडीए का हिस्सा LJP रहेगा या नहीं ? यह अभी तक तय नहीं, आज तस्वीर साफ होने की उम्मीद

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन