बिहार चुनाव 2020: कहलगांव सीट से कांग्रेस से शुभानंद मुकेश व भाजपा से पवन यादव ने भरा नामांकन, तीन अन्य उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

बिहार चुनाव 2020 के लिए नामांकन शुरू होने के पांचवें दिन कहलगांव विधानसभा सीट पर बुधवार को नामांकन का खाता खुला. कांग्रेस व भाजपा सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. कहलगांव के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुजय कुमार सिंह के कार्यालय में दिन के करीब 12:53 बजे महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने दो सेटों में और एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने तीन सेटों में नामांकन के पर्चे भरे. इनके अलावा भागीरथ कुमार (निर्दलीय) प्रतिमा देवी भारतीय पार्टी (लोकतांत्रिक) व मनोज कुमार यादव (वंचित समाज पार्टी) ने भी नामांकन कराया.
भागलपुर: बिहार चुनाव 2020 के लिए नामांकन शुरू होने के पांचवें दिन कहलगांव विधानसभा सीट पर बुधवार को नामांकन का खाता खुला. कांग्रेस व भाजपा सहित पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. कहलगांव के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुजय कुमार सिंह के कार्यालय में दिन के करीब 12:53 बजे महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने दो सेटों में और एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने तीन सेटों में नामांकन के पर्चे भरे. इनके अलावा भागीरथ कुमार (निर्दलीय) प्रतिमा देवी भारतीय पार्टी (लोकतांत्रिक) व मनोज कुमार यादव (वंचित समाज पार्टी) ने भी नामांकन कराया.
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है. पहले चरण के 16 जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. जिसके लिए नामांकन की तिथि 1 से 8 अक्टूबर तक है. वहीं सूबे के प्रमुख दलों के उम्मीदवारों द्वारा शुरू में नामांकन सुस्त रहा. कहलगांव में भाजपा ने पवन कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है तो सामने टक्कर में कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश मैदान में होंगे.
बता दें कि भागलपुर जिले में कहलगांव सीट पर मतदान 28 अक्टूबर को होना है. जिले की अन्य सभी सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा. कहलगांव की सीट एनडीए में भाजपा के खाते में आई है.
Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020: पीरपैंती, बिहपुर व गोपालपुर कभी कम्युनिस्ट का था किला, इस तरह होता गया ध्वस्त…
सामने महागठबंधन के तरफ से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है. यहां से वर्तमान विधायक कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह ने इस बार खुद चुनाव नहीं लड़कर अपने बेटे शुभानंद को सियासी मैदान में उतारा है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




