ePaper

Bihar Vidhan Sabha Election 2020: अनंत सिंह के खिलाफ पत्नी नीलम देवी ने भरा पर्चा! जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 08 Oct 2020 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Election 2020: अनंत सिंह के खिलाफ पत्नी नीलम देवी ने भरा पर्चा! जानें क्या है पूरा मामला

Anant singh mla, neelam devi mokama, Bihar Vidhan Sabha Election 2020: मोकामा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह ने पर्चा दाखिल किया है. वहीं मोकामा से अनंत सिंह के पत्नी ने भी नामांकन दाखिल किया है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है.

विज्ञापन

Bihar Election Update: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन अभियान जारी है. इसी कड़ी में आज मोकामा विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह ने पर्चा दाखिल किया है. अनंत सिंह को पर्चादाखिल करने के लिए कोर्ट ने जेल से बाहर जाने की अनुमति दी थी. वहीं मोकामा से अनंत सिंह के पत्नी ने भी नामांकन दाखिल किया है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है.

नीलम देवी के पर्चा दाखिल के बाद अटकलें तेज हो गई है. नीलम देवी उसी मोकामा सीट से पर्चा दाखिल किया है, जिसपर बाहुबली अनंत सिंह राजद के सिंबल से पर्चा भरा है. आइए जानते हैं, नीलम देवी ने अपने पति के खिलाफ पर्चा क्यों दाखिल किया है. बिहार इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

क्या है मामला– बता दें कि बाहुबली अनंत सिंह हरेक साल चुनाव का पर्चा भरते समय पत्नी नीलम देवी का भी पर्चा दाखिल कराते हैं. इसके पीछे का कारण है कि अनंत सिंह का पर्चा अगर खारिज भी हो जाए तो उनकी पत्नीचुनाव लड़ सके. अनंत सिंह इस बार भी जेल से ही चुनाव लड़ेंगे.

लोकसभा का लड़ चुकी है चुनाव– नीलम देवी 2019 मेंं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है. जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के खिलाफ नीलम देवी लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी है. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. नीलम देवी मुंगेर लोकसभा सीट से हार गई थी.

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav : सोशल मीडिया पर फिर वायरल बाहुबली अनंत सिंह, जानें इस बार क्या है मामला?

Posted by : Avinish Kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन