Live Updates

Bihar Election 1st Phase Voting : ऐतिहासिक रही वोटिंग, गया में बगैर खून-खराबे के 54.71% ने डाले वोट

Updated:
विज्ञापन

Bihar election first phase voting Live updates :कोरोना महामारी के दौरान देश और दुनिया के सबसे बड़े चुनाव का आगाज बिहार में हो चुका है. बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. इस चरण में करीब 55 फीसदी वोटिंग हुई. चुनाव को लेकर यह संशय था कि कोरोना काल में लोग घर से निकलेंगे या नहीं. पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं का उत्साह यह बताता है कि बिहार राजनीतिक रूप से जागरूक प्रदेश है. पहले चरण में पटना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों सहित 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले. एक-दो जगहों पर इवीएम की शुरुआती गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के कारण मतदान की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई. अन्य सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयीबिहार इलेक्शन 2020 से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए बने रहे.

विज्ञापन

पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

Image

गोह विधानसभा के कुड़मा बूथ से 600 मीटर की दूरी पर मछली पकड़ रहे लोगों पर बिहार ने पुलिस लाठीचार्ज किया है. यह आरोप वहां के स्थानीय लोग लगा रहे हैं, वैसे पुलिस ने इस बात का खंडन किया है. डीएसपी दाउदनगर राजकुमार तिवारी दल बल के साथ कुड़मा पुल पर पहुंच कर मामले की समीक्षा कर रहे है.

चार जिलों के 15 सीटों पर 4 बजे मतदान संपन्न

बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. शाम चार बजे चार जिलों के संवेदनशील 15 सीटों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न होगा. संवेदनशील रोहतास जिला के चेनारी,सासाराम और काराकाट, औरंगाबाद जिला के गोह, औरंगाबाद, ओबरा और गुरुआ, गया जिला के शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी,बोधगया,टिकारी और रजौली, नवादा जिला के गोबिंदपुर और सिकन्दरा में मतदान शाम 4 बजे होगा.

नवीनगर, रफीगंज, कुटुंबा, चैनपुर में मतदान खत्म  

अतिसंवेदनशील औरंगाबाद जिला के नवीनगर, रफीगंज और कुटुंबा तथा कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे मतदान खत्म हो गया. इस पूरे इलाके में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नवीनगर में 52 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं रफीगंज में 50 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया है. कुटुंबा में 52 और चैनपुर में 50 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.

एक बजे तक औसत 30 फीसदी मतदान

पहले चरण का मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक औसत 30 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार रोहतास में 30 प्रतिशत जबकि औरंगाबाद और गया में 33 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.

लोगों से मतदान करने की अपील

Image

कुटुंबा के कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार अपनी पत्नी व बेटा के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय में मतदान किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जीत सुनिश्चित हैं. इसलिए सभी लोग मताधिकार का प्रयोग करें.

गया में बूथ पर हंगामा

गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर हाई स्कूल में मतदान के दौरान कुछ लड़के दबाव बना रहे थे. इस दौरान एक महिला ने इसका विरोध जताया और कहा कि भाजपा के लोग वोट डालने के लिए दबाव कर रहे हैं. थोड़ी देर हो हंगामा हुआ और इसके बाद फिर सिटी एसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने आकर मामले को शांत कराया. हालांकि मतदान पर इसका कोई असर नहीं हुआ था, मतदान केंद्र के बाहर बकझक को रही थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola