ePaper

Bihar election 2020: किसी की उम्र 100 पार तो कोई शरीर से लाचार, फिर भी हौसलों के दम पर वोट डालने आए ये मतदाता...

Updated at : 28 Oct 2020 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar election 2020: किसी की उम्र 100 पार तो कोई शरीर से लाचार, फिर भी हौसलों के दम पर वोट डालने आए ये मतदाता...

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ. कोरोनाकाल में हो रहे बिहार चुनाव 2020 में इस बार कई विधानसभा क्षेत्रों में लाचारी पर हौसले भारी पड़ते दिखे. कहीं 100 के करीब उम्र के मतदाता तो कहीं दूसरों के सहारे चलकर मतदान करने आए मतदाता दिखे.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ. कोरोनाकाल में हो रहे बिहार चुनाव 2020 में इस बार कई विधानसभा क्षेत्रों में लाचारी पर हौसले भारी पड़ते दिखे. कहीं 100 के करीब उम्र के मतदाता तो कहीं दूसरों के सहारे चलकर मतदान करने आए मतदाता दिखे.

100 साल आयु पूरी होने पर भी हौसले जवां

कोरोनाकाल के दौर में जहां लोग अपने घरों में रहना ज्यादा पसंद करते हों वहीं कई बूथों पर ऐसे नजारे भी देखने को मिले जब 100 साल आयु पूरा किए मतदाता भी लोकतंत्र के सबसे बड़े महोत्सव यानि चुनाव पर्व में भाग लेते दिखे.

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 105 साल की वोटर ने डाला वोट

भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में भी कई ऐसे मतदाता दिखे जो हौसलों के साथ बूथ पर आकर वोट करते दिखे. कहलगांव की तेतरी देवी ने कन्या उच्च विद्यालय भोलासर में मतदान किया. जिनकी उम्र 105 साल की थी. तेतरी देवी ने कहा कि वो वोट देना नहीं भूलती और इसलिए इस बार भी आकर अपना मत दिया.

Also Read: Bihar Chunav 1st Phase Voting, Live Updates: भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई व लखीसराय में 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत, जानें ताजा अपडेट…
100 व 95 साल की वोटर

वहीं तारड की 100 वर्षिय गौरी देवी ने भी अपने ढ़ले हुए उम्र को हौसलों से हराया और मतदान करके मिशाल पेश की. साथ ही 95 साल की उम्र पूरा कर चुकीं जागेश्वरी देवी ने कहलगांव के सरसहाय उच्च विद्यालय में बूथ नंबर 164 पर अपना वोट किया.

लखीसराय में भी देखने को मिले हौसलों से भरे वोटर 

लखीसराय के सूर्यगढ़ा विधानसभा में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला जब मध्य विद्यालय इटौन में वोट डालने के लिए जाते और दिव्यांग चाचा और भतीजा अपने व्हीलचेयर से बूथ पर पहुंचे और मतदान किया. सूर्यगढ़ा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 67 पब्लिक हाईस्कूल सूर्यगढ़ा में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब व्हीलचेयर से बुजुर्ग महिला को मतदान कक्ष तक बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी लेकर गए.

Posted by: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन