Live Updates

Bihar Chunav 1st Phase Voting, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई व लखीसराय में कैसा रहा मतदान, जानें ताजा अपडेट…

Updated:
विज्ञापन

Bihar election first phase voting Live updates : तीन चरणों में होने वाले बिहार चुनाव 2020 का आगाज आज बुधवार को हो चुका है. आज 28 अक्टूबर को 16 जिलों में 243 सदस्यीय विधानसभा की 71 सीटों के लिए वोट डाले जा चुके हैं. इनमें भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय जिलों के कुल 16 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हुए. वहीं कोरोनाकाल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मतदान कराया गया. आइये देखते हैं इन पांच जिलों में किस तरह हो रहा है मतदान…

विज्ञापन

लखीसराय में 2015 विधानसभा चुनाव से पड़े ज्यादा वोट

लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में विगत 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान जहां 54.08 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था वहीं 2020 के इस विधानसभा चुनाव में 55.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीसराय विधानसभा में विगत 2019 लोकसभा चुनाव में 56.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

प्रथम चरण के तहत धोरैया विधानसभा मे सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान का कार्य चलता रहा. धोरैया प्रखंड में 63.04% मतदान हुआ. कुल मतदाता 1 लाख 59 हजार 861 मे से 1 लाख 1 हजार 351 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

5 बजे तक 51.91 प्रतिशत वोटिंग

जमुई- 57.41%

भागलपुर- 52.16%

बांका- 53.04%

मुंगेर- 43.64%

लखीसराय- 55.44%

अमरपुर में कुल 54.8% मतदान हुआ, जिसमें पुरुष 57.13 और ,महिला 52.13 प्रतिशत का वोट पड़ा

बांका में 5 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत – 56.11

1.अमरपुर विस – 52.01 प्रतिशत

2.धोरैया विस – 56.60 प्रतिशत

3.बांका विस – 56.00 प्रतिशत

4.कटोरिया विस ( मतदान समाप्ति 04 बजे तक ) -59.74 प्रतिशत

5.बेलहर विस – ( मतदान समाप्ति 04 बजे तक ) 58.21 प्रतिशत

सूर्यगढ़ा में 55 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

सूर्यगढ़ा में 55 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान.2015 विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा विधानसभा में 51.77 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मताधिकार का प्रयोग, इस बार 55 प्रतिशत रहा मतदान

भागलपुर जिला में शाम 05.00 बजे तक

सुल्तानगंज : 50.2%

कहलगांव : 54.1%

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola