Bihar Election 2020: एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी, सीट शेयरिंग का पूरा गणित समझिए

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Oct 2020 8:38 AM

विज्ञापन

सीट शेयरिंग को दिल्ली में जुटे एनडीए नेताओं के बीच बुधवार को भी कोई फैसला नहीं हाे पाया. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच मुलाकातों का दौर चला, पर सीट शेयरिंग काे लेकर बात नहीं बनी.

विज्ञापन

पटना : सीट शेयरिंग को दिल्ली में जुटे एनडीए नेताओं के बीच बुधवार को भी कोई फैसला नहीं हाे पाया. एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच मुलाकातों का दौर चला, पर सीट शेयरिंग काे लेकर बात नहीं बनी. दिन भर गहमागहमी के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे. दोपहर बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भी भाजपा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे.

भाजपा नेताओं से मिलने के लिए रवाना होने के पूर्व चिराग ने कहा कि कोई लोजपा को दबाने की कोशिश करेगा, तो उसे सफल नहीं होने देंगे. नड्डा के आवास पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणवीस और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में चार घंटे तक बैठक चली. बैठक में थोड़ी देर के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल और संगठन मंत्री नागेंद्र भी शामिल हुए. बैठक के बाद बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि एनडीए एकजूट है और जदयू, भाजपा, लोजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी मिल कर चुनाव लड़ेगी. पीएम नरेंद्र मोदी के काम और नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए चुनाव मैदान में जायेगी.

Also Read: Bihar Election Seat Sharing: अमित शाह सुलझा रहे चिराग का विवाद, भाजपा नेताओं की टीम पटना पहुंची, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

भूपेंद्र यादव ने उम्मीद जाहिर कि सीटों का मसला जल्द ही सुलझ जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि दो से तीन दिन अहम हैं, हम जल्द फैसला करेंगे. जदयू की ओर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दिल्ली में डटे हैं. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठ चुनावी प्रबंधन व नीति पर विचार-विमर्श किया. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये डाॅ अशोक चौधरी थोड़ी देर के लिए जदयू कार्यालय पहुंचे और लोगों से मिल कर लौट गये.

इधर, महागठबंधन में सीट शेयरिंग में राजद के रुख से नाराज भाकपा माले ने 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी. दिल्ली में महागठबंधन के दूसरे बड़े घटक कांग्रेस की अहम बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और सभी कार्यकारी अध्यक्ष तलब किये गये हैं. वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. दूसरी ओर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि वह किसी दल का इंतजार नहीं कर रहे हैं, जिनको आना होगा, आयेगा. राजद में उम्मीदवारों की कमी नहीं है.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन