Bihar Election 2020: काम देखिए, उनकी आमदनी बढ़ी तो आपकी घट जाएगी, अमरपुर से नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Oct 2020 1:47 PM
Bihar Election 2020 News, Nitish Kumar Rally Live In Amarpur : बिहार के सीएम व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार बिहार चुनाव 2020 की तैयारी में जुट गए हैं. जिस क्रम में आज बांका जिला के अमरपुर में उनकी रैली हुई. जहां से उन्होंने एनडीए के समर्थन में मतदान करने की अपील की. इस दौरान सीएम नीतीश ने अपने कार्यकाल में हुए काम को भी गिनाया. वहीं इस दौरान इशारों में ही उन्होंने विपक्षी दल राजद पर भी जमकर प्रहार किया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अमरपुर की पहली रैली में अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि “कुछ लोगों के लिए पति पत्नी और बेटा-बेटी ही परिवार है, लेकिन हमारे लिए समस्त बिहार परिवार है. हम जो भी कार्य करते हैं, समस्त बिहार के विकास के लिए करते हैं”. उन्होंने कहा कि ” हमारी कोशिश होती है कि हम सबके कल्याण के लिए काम करें. लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है, आगे मौका मिला तो आगे भी सेवा करते रहेंगे”.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने जनता से कहा कि “आपसे निवेदन है कि काम को देखिए, किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा. कहीं उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी. आपकी आमदनी फिर से पहले जैसी कर दी जाएगी जैसे आज से 15 साल पहले थी.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए