ePaper

Bihar Election 2020: सीटिंग सीट महुआ छोड़ हसनपुर से चुनावी ताल ठोकेंगे तेजप्रताप, पत्नी ऐश्वर्या के हाथ ‘खाली’

Updated at : 09 Oct 2020 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: सीटिंग सीट महुआ छोड़ हसनपुर से चुनावी ताल ठोकेंगे तेजप्रताप, पत्नी ऐश्वर्या के हाथ ‘खाली’

Bihar Assembly Election 2020 Bihar के चुनावी मौसम में सियासी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों के नामों का लगातार ऐलान किया जा रहा है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. बिहार के Ex CM Lalu Prasad Yadav के बड़े बेटे Tejpratap Yadav ने अपनी Vidhansabhat Seat बदल ली है. Tejpratap Yadav ने Bihar की अपनी सीटिंग Mahua विधानसभा सीट की जगह Hasanpur का रूख किया है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020 बिहार के चुनावी मौसम में सियासी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों के नामों का लगातार ऐलान किया जा रहा है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी विधानसभा सीट बदल ली है. तेजप्रताप यादव ने बिहार की अपनी सीटिंग महुआ विधानसभा सीट की जगह हसनपुर का रूख किया है. तेजप्रताप यादव समस्तीपुर की हसनपुर सीट से महागठबंधन के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे. जबकि, तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या के भी चुनाव लड़ने की बातें कही गई थी. लेकिन, उनके हाथ खाली रह गए.

महुआ सीट की जगह हसनपुर का रूख

बिहार चुनाव को देखें तो तेजप्रताप यादव की परंपरागत सीट महुआ रही है. हालांकि, इस बार के चुनाव से काफी पहले से कयास जारी थे कि तेजप्रताप यादव अपनी सीट को बदलेंगे. माना जाता है कि कहीं ना कहीं तेजप्रताप यादव को पत्नी ऐश्वर्या राय से विवाद के बाद महुआ सीट से विरोध का डर था. तेजप्रताप के लिए उस सीट की तलाश की गई जहां से जीत पक्की हो. तेजप्रताप यादव के लिए महुआ, हसनपुर, फतुहा जैसी विधानसभा सीटों के नाम तय किए जा रहे थे. अब जाकर तेजप्रताप यादव के लिए हसनपुर सीट को चुना गया है. बड़ी बात है कि तेजप्रताप यादव कब नामांकन करेंगे इसका पता नहीं चल सका है.

पत्नी ऐश्वर्या से काफी पीछे तेजप्रताप यादव

ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या भी चुनाव लड़ सकती हैं. अभी तक उनके चुनाव लड़ने पर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है. तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ऐश्वर्या काफी आगे हैं. 2015 के हलफनामे के मुताबिक तेजप्रताप ने बारहवीं तक की पढ़ाई की है. जबकि, ऐश्वर्या ने सोशल वर्क्स में मास्टर्स की पढ़ाई की है. खास बात यह है कि तेजप्रताप यादव के खिलाफ ऐश्वर्या के चुनावी मैदान में उतरने की खबरों ने सियासी भूचाल ला दिया था. ऐश्वर्या के महुआ से चुनाव लड़ने की बातें सामने आती रहीं, जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी सीट बदल ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन