ePaper

Bihar Election 2020: हर आदमी करे 10 वोट का इंतजाम, तो 10 तारीख के बाद सबसे पहले देंगे 10 लाख नौकरियां: तेजस्वी यादव

Updated at : 20 Oct 2020 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: हर आदमी करे 10 वोट का इंतजाम, तो 10 तारीख के बाद सबसे पहले देंगे 10 लाख नौकरियां: तेजस्वी यादव

Bihar Election 2020, Tejashwi yadav News: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कही. उन्होंने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह को जीत का माला पहनाने की अपील लोगों से की.

विज्ञापन

Bihar Election 2020, Tejashwi yadav News: 15 साल से सरकार चला रहे नीतीश कुमार के शासन में न भुखमरी मिटी न रोजगार मिला न महंगाई कम हुई न भ्रष्टाचार खत्म हुआ. जो सरकार 15 साल में अपना वादा पूरा नहीं कर पायी वह आगामी पांच साल में भी कुछ नहीं कर पायेगी. बस एक मौका मांगने आया हूं. एक बार मौका देकर देखिए. दस तारीख को नीतीश कुमार की विदायी होगी और मंत्रीमंडल की पहली कैबिनेट बैठक में अपने हस्ताक्षर से युवाओं को दस लाख सरकारी नौकरी दूंगा. ये बातें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कही.

उन्होंने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह को जीत का माला पहनाने की अपील लोगों से की. कहा कि युवाओं के साथ सरकार छलावा करती है. परीक्षा फीस के नाम पर रुपये वसूले जाते हैं. अगर हमारी सरकार बनी तो परीक्षा का फार्म भरने में युवाओं को एक भी रुपये नहीं देने पड़ेंगे. छात्र नि:शुल्क परीक्षा का फार्म भर पायेंगे.

Also Read: Bihar Election 2020: तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे लोजपा सांसद प्रिंस राज, सियासी अटकलों का दौर शुरू

साथ ही परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए भी परीक्षार्थियों को भत्ता देंगे. आज वृद्धा पेंशन के तौर पर महज 400 रुपये बुजुर्गों को मिलता है. सरकार बनने के साथ ही बढ़ा कर एक हजार रुपये कर देंगे. नियोजित शिक्षक जिन्हें अपने हक व अधिकार के लिए लाठियां खानी पड़ रही हैं, उन्हें सरकार में आने के साथ ही समान काम का समान वेतन दिलायेंगे. आशा, जीविका दीदी, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, टोला सेवक की नौकरी स्थायी करते हुए मानदेय बढ़ायेंगे.

बिना धनुष वाला तीर कोई काम के नहीं, वोटकवा से रहें सावधान

गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने एनडीए पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते है कि लालेटन का जमाना नहीं अब एलइडी का जमाना है तो हम भी कहना चाहते है कि तीर का जमाना अब नहीं बल्कि मिशाइल का जमाना है.बिना धनुष वाला तीर अब किसी काम का नहीं है. हर आदमी अपने स्तर से दस वोट का इंतजाम करें. दस तारीख के बाद दस लाख रोजगार देंगे.

Also Read: Bihar Chunav 2020 : तेजस्वी का नीतीश से सवाल, अगर कारखाने के लिए समुद्र चाहिए तो लालू यादव ने रेलवे कारखाना कैसे खोल दिया

Posted By: utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन