Bihar Election 2020: एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर भूपेंद्र से मिले आरसीपी व ललन, जल्द ही होगा फैसला...

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Sep 2020 7:32 AM

विज्ञापन

पटना: विधानसभा चुनाव की किसी भी दिन घोषणा हो सकती है. इसके पहले एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हो गयी है. बुधवार को भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से जदयू के आरसीपी सिंह व राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुलाकात की. हालांकि, तीनों के बीच बातचीत का अाधिकारिक ब्याेरा नहीं मिल पाया, लेकिन सूत्र बताते हैं कि जदयू ने भाजपा को लोजपा को लेकर रुख तय करने को कहा है.

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही सीट शेयरिंग का मामला सुलझ जायेगा. इसके बाद उम्मीदवार तय किये जायेंगे. माना जा रहा है एनडीए में जदयू बड़ी पार्टी होगी. लोजपा पर भाजपा के रुख के बाद ही सीट शेयरिंग का अंतिम निर्णय हो पायेगा.

जदयू की ओर से कहा गया कि 2010 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के दो ही घटक थे. एक जदयू जिसे 141 सीटें मिली थीं और दूसरा भाजपा जिसके हिस्से बाकी 102 सीटें आयी थीं. इस बार लोजपा भी शामिल है. इस पर पहले दोनों दलों को आपसी सहमति बना लेनी चाहिए.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन