ePaper

Bihar Election 2020: पीएम मोदी की बिहार चुनाव में 12 रैलियां, चुनावी जनसभा का ये है कार्यक्रम , देखें पूरी सूची

Updated at : 16 Oct 2020 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: पीएम मोदी की बिहार चुनाव में 12 रैलियां, चुनावी जनसभा का ये है कार्यक्रम , देखें पूरी सूची

Bihar Election 2020 News, PM Modi Rally In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम से चुनावी रैली का शंखनाद करेंगे. पीएम मोदी चार दिन बिहार आएंगे और कुल 12 रैलियों को संबोधित करेंगे. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नवीस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 News, PM Modi Rally In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम से चुनावी रैली का शंखनाद करेंगे. पीएम मोदी चार दिन बिहार आएंगे और कुल 12 रैलियों को संबोधित करेंगे. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फड़नवीस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को सासाराम में पहली, दूसरी गया और तीसरी भागलपुर में रैली करेंगे. 28 अक्टूबर को दरभंगा में पहली, दूसरी मुजफ्फरपुर और पटना में तीसरी रैली करेंगे. फिर एक नवंबर को पीएम मोदी की पहली रैली छपरा, दूसरी पूर्वी चंपारण और तीसरी रैली समस्तीपुर में होगी.

Also Read: Bihar Election 2020 : टिकट नहीं मिला तो भाजपा के पूर्व विधायक ने आलाकमान को लिखा पत्र, पूछा- वह कौन-सी ताकत है जो…

वहीं तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली प. चंपारण दूसरी सहरसा और तीसरी फारबिसगंज ( अररिया) में होगी. हर रैली में सीएम नीतीश मच साझा करेंगे. इसमें एनडीए के सभी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. इस सभा में भाजपा प्रदेश स्तर के कई नेता भी मौजूद रहेंगे. कोरोना काल के मद्देनजर जहां पीएम मोदी की रैली होगी उसके आस पास के तमाम मैदानों और विधानसभा में एलईडी पर प्रसारण किया जाएगा.

NDA का रिपोर्ट कार्ड जारी, RJD पर हमला

एनडीए की ओर से बिहार विधान सभा चुनाव से पहले शुक्रवार को रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया गया. पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी-जेडीयू और अन्य 2 सहयोगी दल के नेताओँ ने रिपोर्ट कार्ड जारी किया. जदयू नेता संजय झा ने कहा कि इस प्रदेश मैं हमेशा से जाति के नाम पर वोट मांगा गया, लेकिन नीतीश कुमार ने इसे बदला है. अब विकास के मुद्दे पर वोट की अपील की जाती है.

Also Read: Bihar Election 2020: पहले चरण में 71 सीट पर 11 फीसदी महिला प्रत्याशी, 16 सीट पर एक भी महिला कैंडिडेट नहीं

नीतीश कुमार ने 2005 में माइनस से काम शुरू किया था. आज बिहार की क्या स्थिति है किसी से छुपी हुई नहीं है. वहीं भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमारी सोच के केंद्र में है विकास, काम किये हैं और आगे भी करेंगे. एक ओर जनता के प्रति विकास की जिम्मेदारी का भाव और दूसरी ओर अपने परिवार के विकास के प्रति संकल्पित नेता. एक ओर हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में किये गए काम की चर्चा कर रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम तो अपना काम गिना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जो लोग हैं वो अपने बैनर-पोस्टर पर लालू-राबड़ी की तस्वीर नहीं लगा रहे. लेकिन तस्वीर छुपाने से बिहार के लोग वो दिन भूल सकते हैं क्या? क्या अपहरण-लूट हत्या की बात को भूला जा सकता है?

Also Read: Bihar Election 2020 LIVE Update : बिहार में कुल 12 जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना काल में होगा विशेष इंतजाम

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन