Live Updates

Bihar Election 2020 LIVE Update : NDA नेता जो कहें, चिराग मांग रहे हैं BJP उम्मीदवार के लिए वोट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Assembly Election (Vidhan Sabha Chunav) 2020, JDU, BJP, RJD election Rally, LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सियासी सरगर्मियां अब चरम पर हैं. बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar के साथ.

विज्ञापन

जदयू ने बिहार चुनाव के लिये जारी किया रैप सॉन्ग

कोरोना काल में हो रहे बिहार चुनाव में इस बार वीडियो प्रचार के लिए बड़ा हथियार बना है. इसी क्रम में भाजपा और राजद के बाद जदयू ने भी एक गाना लांच कर दिया. गाने के जरिए मोदी-नीतीश की दोस्ती को दिखाय गया है.

भोजपुर में आज मंच पर एक साथ दिखेंगे नीतीश-मोदी

पटना : एनडीए की तरफ से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की संयुक्त चुनावी सभा रविवार को होगी. इसके तहत बक्सर व भोजपुर जिले की कुल चार विस क्षेत्रों में वे संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. 18 अक्तूबर को पहली सभा बक्सर जिले के उच्च विद्यालय मैदान, चौसा में होगी. दूसरी सभा डुमरांव विस के नावानगर स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में, तीसरी सभा तरारी स्टेडियम में व चौथी सभा जगदीशपुर विस के जगदीशपुर स्थित एसएस उच्च विद्यालय के मैदान में होगी.

आज से शुरू होगी दीपंकर की सभा,जानें कहां कब रहेंगे

18 से माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे़ पहले दिन मुजफ्फरपुर शहर व समस्तीपुर के मुख्तापुर में सभा करेंगे़ 19 को घोसी व मोदनगंज, 20 को काराकाट व विक्रमगंज तथा 21 को अगिआंव विस के मलउर व तरारी के सिकरहटा में सभा करेंगे़ 22 को डुमरांव विस में, 23 को अरवल विस के कलेर व पालीगंज विस के दुल्हिनबाजार में, 24 को आरा में रोड शो व नुक्कड़ सभा तथा 26 को तरारी विस के सहार व अगिआंव के पवना में सभा होगी.

चिराग मांग रहे हैं श्रेयसी के लिए वोट, कार्यकर्ताओं से की मदद करने की अपील

पटना . चिराग पासवान को लेकर एक ओर जहां भाजपा नेता हमलावर हैं और उन्हें राजग से अलग बता रहे हैं, वहीं चिराग लगातार खुद को भाजपा के साथ जोड़े रखने में लगे हुए हैं. ताजा मामला जमुई सीट से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन का है. नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट से मैदान में हैं और इसी सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान सांसद भी हैं. बिहार की इस सीट को काफी अहम माना जा रहा है. चिराग ने ट्वीट कर श्रेयसी सिंह को जीत दिलाने की अपील की है लेकिन इस ट्वीट में भी उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर हमला बोलना नहीं भूला है. चिराग ने लोजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस बार के चुनाव में श्रेयसी सिंह की मदद करें.

महागठबंधन वचन देता है, लेकिन करता कुछ नहीं : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी महागठबंधन के घोषणापत्र को ‘वचन देकर कुछ नहीं करने वाला ढपोरशंख’ करार दिया और कहा कि राजद सहित विपक्ष वोट के लिये चांद जमीन पर लाने का वादा भी कर सकता है. सुशील मोदी ने ट्वीट किया, महागठबंधन का घोषणापत्र ढपोरशंख है, जो वचन देता है, लेकिन करता कुछ नहीं है.

रविशंकर प्रसाद का हेलिकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार

पटना एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एक हादसे में बाल बाल बचे गये हैं. जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री के हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकराकर टूट गया.उनके साथ बिहार सरकार के दो मंत्री भी हेलिकॉप्टर में थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola