Bihar Election 2020: पुष्पम प्रिया चौधरी ने किया नामांकन, क्या भाजपा के नितिन नवीन को टक्कर दे पाएंगी

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं द्वारा नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी है. दूसरे चरण चरण के मतदान के लिए बुधवार को कई दिग्गजों ने अपना नामांकन भरा. दिन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने तो दोपहर बाद पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी अपना नामांकन कर दिया.
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं द्वारा नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी है. दूसरे चरण चरण के मतदान के लिए बुधवार को कई दिग्गजों ने अपना नामांकन भरा. दिन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने तो दोपहर बाद पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी अपना नामांकन कर दिया.पुष्पम ने पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन किया.
भाजपा के गढ़ माने जाने वाला यह सीट हाई प्रोफाइल सीट बना गया है. वो ऐसे कि भाजपा के निवर्तमान विधायक नितिन नवीन को टक्कर देने के लिए पूर्व भाजपा नेत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी सुषमा साहू ने निर्दलीय नामांकन है वहीं पुष्पम ने अपनी नई नवेली ‘द प्लूरल्स पार्टी’ से नामांकन किया है.
वहीं अगर बात करें महागठबंधन की तो इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के उतरने की चर्चा है. बता दें कि लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिया चौधरी ‘सबका शासन’ की तर्ज पर बिहार के विधानसभा चुनाव में उतरी हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपने नामांकन की जानकारी दी है.
Also Read: Bihar Election 2020: पुष्पम प्रिया चौधरी की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, EC से मिली खुशखबरी पर कहा- समर शेष है…
पुष्पम प्रिया चौधरी और उनकी पार्टी ने दावा किया था कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा. जबकि, दूसरे चरण की लिस्ट में पार्टी 50 प्रतिशत महिलाओं की भागादारी सुनिश्चित नहीं कर सकी है. इसका कारण महिला कैंडिडेट्स का पार्टी से नहीं जुड़ना बताया जाता है. इसके चलते प्लूरल्स पार्टी खुद के दावे के मुताबिक ‘आधी आबादी को पूरी भागीदारी’ देने में असफल हो रही है.
पुष्पम प्रिया चौधरी के मुताबिक महिला कैंडिडेट्स की कमी की भरपाई की जाएगी. पुष्पम प्रिया चौधरी के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी को बड़ा झटका लगा था. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्लूरल्स के 61 में से 28 कैंडिडेट्स का नामांकन अवैध घोषित किया गया था. बिहार चुनाव में उतरी प्लूरल्स पार्टी तरह-तरह के अभियान से मतदाताओं के पास पहुंच रही है.
Posted by: Utpal Kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




