बिहार चुनाव 2020: नरेंद्र मोदी आज आ रहे हैं बिहार, छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी, बगहा में करेंगे जनसभाएं
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Nov 2020 6:04 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार की चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. रविवार को वे छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी सभाओं में शामिल होंगे.
दूसरे और तीसरे चरण में उनकी कुल छह सभाएं होंगी. तीन नवंबर को तीसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में फारबिसगंज और सहरसा में चुनावी सभाओं को वे संबोधित करेंगे.
समस्तीपुर और बगहा की चुनावी सभा में जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री एक नवंबर की सुबह करीब नौ बजे नयी दिल्ली से पटना एयरपोर्ट विशेष विमान से आयेंगे.
इसके बाद वह एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से छपरा जायेंगे. यहां 10 बजे सुबह जनसभा है. इसके बाद करीब पौने 12 बजे समस्तीपुर, करीब डेढ़ बजे मोतिहारी और दोपहर सवा तीन बजे बगहा में जनसभा होगी.
बगहा में अंतिम सभा करने के बाद वह विशेष हेलीकॉप्टर से सीधे गोरखपुर चले जायेंगे और वहां से विशेष विमान से दिल्ली लौट जायेंगे. पीएम की सभा को लेकर सभी संबंधित स्थानों पर सुरक्षा समेत तमाम व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










