ePaper

Bihar election 2020 : मधुबनी में जिसके साथ महिला वोटर, जीत का सेहरा उसके सिर

Updated at : 03 Sep 2020 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar election 2020 : मधुबनी में जिसके साथ महिला वोटर, जीत का सेहरा उसके सिर

मधुबनी : जनक जननी सीता की धरती मिथिला की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी करती रही हैं. मधुबनी जिला में विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, आधी आबादी निर्णायक भूमिका निभाती रही है.

विज्ञापन

रमण कुमार मिश्र/कार्तिक कुमार, मधुबनी : जनक जननी सीता की धरती मिथिला की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी करती रही हैं. मधुबनी जिला में विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, आधी आबादी निर्णायक भूमिका निभाती रही है. चुनाव के वोट आंकड़े बताते हैं कि बीते दस साल में महिला वोटर यहां के प्रतिनिधियों के भाग्य विधाता रही हैं. हालांकि, चिंताजनक स्थिति यह है कि जिले में अब तक सिर्फ तीन महिलाएं ही विधायक चुनी गयी हैं.

जिले में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में महिलाएं अपेक्षाकृत बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं. मतदान में महिला वोटर की संख्या पुरुष वोटर से अधिक रहता है. ऐसे में प्रत्याशी महिला वोटर को अपनी ओर करने के लिए भी जोर- शोर से जुटे रहते हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव में जहां महिला मतदान का प्रतिशत 42.76 था, वह 2019 में बढ़ कर 62.15 फीसदी तक हो गया.

undefined

जिले के मधुबनी एवं झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में कुल 40.89 प्रतिशत मतदान हुआ था. इनमें महिला मतदाताओं ने 42.76 प्रतिशत मतदान किया, जबकि पुरुष मतदाताओं ने 39.66 प्रतिशत मतदान किया था. 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदान 55.14 प्रतिशत हुआ था, इनमें महिला मतदाताओं ने 61.78 प्रतिशत एवं पुरुष मतदाताओं ने 49.41 प्रतिशत मतदान किया.इसी प्रकार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 55.75 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें महिला मतदाताओं ने 62.15% मतदान किया एवं पुरुष मतदाताओं ने 50.10 प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र में हिस्सेदारी निभाई.

2010 विस चुनाव : महिलाओं का वोट प्रतिशत रहा 53.54 : विधानसभा चुनाव में वर्ष 2010 में जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान में कुल मतदान का प्रतिशत 48.2 था. इनमें महिलाओं ने 53.54 प्रतिशत मतदान किया, जिसमें सबसे अधिक बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 59.8 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

2015 विस चुनाव : 62.8 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले : इसी प्रकार 2015 में बिहार विधानसभा के चुनाव में जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान का प्रतिशत 54.10 फीसदी था. इनमें महिलाओं ने 62.8 प्रतिशत मतदान किया.

वहीं पुरुष मतदाताओं ने 46.59 प्रतिशत मतदान किया. लौकहा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 69.75 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन