ePaper

Bihar Election 2020: CM नीतीश का तेजस्वी पर बड़ा हमला, कहा- जिनको ज्ञान और अनुभव नहीं वो मेरे खिलाफ बोल रहे हैं

Updated at : 26 Oct 2020 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: CM नीतीश का तेजस्वी पर बड़ा हमला, कहा- जिनको ज्ञान और अनुभव नहीं वो मेरे खिलाफ बोल रहे हैं

Bihar Election 2020 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के कांटी में रविवार को एक चुनावी जनसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी गर्मी अब अपने चरम पर पहुँच चुकी है. पहले चरण के लिये प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है. वोटिंग के पहले सारी राजनीतिक पार्टियां अपने विरोधियों को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर के कांटी में रविवार को एक चुनावी जनसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

सीएम नीतीश कुमार के राजद पर हमला करते हुए कहा कि पति-पत्नी की सरकार में अपराध चरम पर था. सबको मालूम है कि किस तरह से सामूहिक नरसंहार होता था, कितने अपहरण होते थे, सांप्रदायिक दंगे होते थे. हमने सबसे निजात दिलाने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को ना कोई ज्ञान है, ना कुछ अनुभव है. वे अपने सलाहकारों के कहने पर मेरे खिलाफ बोल रहे हैं. हमें अभियान में दिलचस्पी नहीं है, हम भाई-भतीजावाद के बारे में चिंतित हैं.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार में BJP 19 लाख लोगों को कैसे देगी नौकरी? केन्द्रीय मंत्री ने बताया मास्टर प्लान

बिहार चुनाव के मद्देनजर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हम लोग यहां सभी को एक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग बांटने की कोशिश में ही लगे हुए हैं. हम पूरे बिहार को एक परिवार के रूप में मानते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए, केवल रक्त रिश्तेदार ही उनका परिवार हैं. नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा, “बिहार में अपराध कम हुआ है क्योंकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य अब 23 वें नंबर पर है. हम केवल काम में दिलचस्पी रखते हैं, हमारे आत्म-प्रचार में नहीं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन