Bihar Election 2020: लोजपा ने अपने ही सांसद के बेटे के खिलाफ उतारा प्रत्याशी, पार्टी ने जारी किया तीसरी लिस्ट

New Delhi: LJP President Chirag Paswan during a meeting with party candidates via video conferencing, ahead of Bihar Assembly Election, in New Delhi, Wednesday, Oct. 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-10-2020_000168B)
Bihar Election 2020, LJP Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) ने अपने उम्मीदवारों की तिसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है.
Bihar Election 2020, LJP Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) ने अपने उम्मीदवारों की तिसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है. लोजपा ने तिसरे चरण के 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. चिराग पासवान की पार्टी ने तीसरे चरण में नये चेहरे पर दांव खेला है तो वहीं सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा है.

बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चिराग पासवान ने इस लिस्ट में कई बागी भाजपा नेताओं को भी टिकट दिया है.तीसरे चरण में लोजपा ने भाजपा की एक सीट नरकटियागंज में अपना उम्मीदवार उतारा है, जहां दोनों के बीच मजेदार मुकाबला होने वाला है. वही लोजपा ने सिमरी बख्तियारपुर से राजद के युसूफ कैसर के खिलाफ संजय कुमार सिंह को उतारा है. बता दें कि यूसुफ कैसर लोजपा के खगड़िया से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के पुत्र हैं. इसी सीट पर NDA से गठबंधन कर वीआईपी के मुकेश साहनी भी मैदान में हैं.
Also Read: Bihar Election 2020: औरंगाबाद के चुनावी रैली में तेजस्वी यादव पर फेंकी गई चप्पलें, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




