ePaper

Bihar Election 2020: औरंगाबाद के चुनावी रैली में तेजस्वी यादव पर फेंकी गई चप्पलें, देखें वीडियो

Updated at : 20 Oct 2020 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: औरंगाबाद के चुनावी रैली में तेजस्वी यादव पर फेंकी गई चप्पलें, देखें वीडियो

Bihar Election 2020: राजद नेता तेजस्वी यादव पर मंगलवार को एक चुनवी रैली में हमला करने की कोशिश की गई.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 : राजद नेता तेजस्वी यादव पर मंगलवार को एक चुनवी रैली में हमला करने की कोशिश की गई. औरंगाबाद में तेजस्वी यादव के चुनावी रैली के दौरान मंच पर चप्पल फेंका गया. बता दें कि बिहार चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज वह औरंगाबाद में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने गये थें, इसी दौरान मंच पर किसी ने चप्पल फेंक दिया.

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को राज्य की राजधानी पटना से लगभग 125 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले में अपनी पार्टी आरजेडी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने गये थें. इसी दौरान उन्हें निशाना बना मंच पर चप्पल फेंका गया. इस घटना के वीडियो क्लिप में साफ- साफ देखा जा सकता है कि एक चप्पल का उनके पास गिरा वहीं दूसरा चप्पल कहीं और गिरा.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार में बोले शाहनवाज- राम मंदिर के बाद अब सीता माता के मामले को सुलझायेगी BJP

वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर बैठे तेजस्वी यादव हाथ में सैनिटाइजर लगा रहे हैं तभी अचानाक कहीं से उनकी तरफ किसी ने चप्पल फेंका. अचानक फेंकी गयी चप्पल में से एक राजद नेता को लगी और दूसरी चप्पल पीछे की तरफ चली गयी. हालांकि तेजस्वी ने इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया. बता दें कि बिहार चुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को नौ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन