बिहार चुनाव 2020 : लेफ्ट से 14 सीटों पर भाजपा और जदयू का सीधा टकराव, जानें कहां किससे है मुकाबला

वाम दल के इन उम्मीदवारों का सीधी टक्कर भाजपा के सात उम्मीदवारों व जदयू के सात उम्मीदवारों से है.
पटना . बिहार विस चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार चरम पर है. इस चरण में वाम दलों के 14 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें भाकपा-माले के छह, भाकपा के चार व माकपा चार सीटों पर चुनाव मैदान में है. वाम दल के इन उम्मीदवारों का सीधी टक्कर भाजपा के सात उम्मीदवारों व जदयू के सात उम्मीदवारों से है.
बखरी : सूर्यकांत पासवान के सामने भाजपा के रामशंकर पासवान
तेघड़ा : राम रतन सिंह के सामने जदयू के बीजेंद्र महतो
बछवाड़ा : अवधेश कुमार राय के सामने भाजपा सुरेंद्र मेहता
झंझारपुर : रामनारायण यादव के सामने भाजपा के नीतीश मिश्रा.
भोरे एससी : जितेंद्र पासवान के सामने जदयू के सुनील राम
जीरादेई : अमरजीत कुशवाहा के सामने जदयू के माला देवी
दरौली : सत्यदेव के सामने भाजपा के रामायण मांझी
दरौंदा : अमरनाथ के सामने भाजपा के व्यास सिंह
दीघा : शशि यादव के सामने भाजपा के प्रत्याशी संजीव चौरसिया.
फुलवारी : गोपाल रविदास के सामने जदयू के अरुण मांझी.
विभूतिपुर : अजय कुमार के सामने जदयू से राम बालक सिंह,मांझी : सत्येंद्र यादव के सामने जदयू माधुरी सिंह. मटिहानी : राजेंद्र प्रसाद सिंह के सामने जदयू के नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह.
पीपरा : राजमंडल प्रसाद के सामने भाजपा के श्याम सुंदर यादव
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










