ePaper

Bihar Election 1st Phase Voting : चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, मोबाइल लेकर EVM तक गये वोटरों पर होगी कार्रवाई

Updated at : 28 Oct 2020 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 1st Phase Voting : चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, मोबाइल लेकर EVM तक गये वोटरों पर होगी कार्रवाई

Bihar Election 1st Phase Voting :बूथ के अंदर कोई भी व्यक्ति अगर मोबाइल ले जाता है, तो उस पर एक्शन लिया जाये.

विज्ञापन

पटना: मतदान करते मतदाता के साथ इवीएम की तस्वीर वायरल होने पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. इस मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को कहा है कि ऐसे वोटरों पर कार्रवाई की जाये. Bihar Election 2020 Live Update से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

चुनाव आयोग ने डीएम को दिये निर्देश में कहा है कि बूथ के अंदर कोई भी व्यक्ति अगर मोबाइल ले जाता है, तो उस पर एक्शन लिया जाये.

आयोग ने यह संज्ञान मतदान करते लगातार फोटो-वीडियो आने के बाद लिया है. इस तरह की तस्वीर लगातार वायरल हो रही है, जिससे मतदान की गोपनीयता भंग हो रही है.

सुबह ऐसी पहली घटना औरंगाबाद में सामने आयी थी. औरंगाबाद जिले में अपने पक्ष के उम्मीदवार को वोटिंग करने के बाद evm का फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया था.

गोपिनियता को भंग कर रहें हैं. लिहाजा चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी को कार्रवाई का आदेश दिया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन