Live Updates

Bihar Election Results 2020 Live Updates : जदयू नेता केसी त्यागी बोले- दीपावली बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election Result(Bihar Vidhan Sabha Chunav Result) Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे घोषित हो गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक एनडीए ने 125 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से तीन अधिक है. वहीं महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में 75 सीटों को जीतकर RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वहीं 74 सीट जीतकर BJP दूसरी सबसे बड़ी गई है. बीजेपी पहले ही यह साफ कर चुकी है कि सीटें कम आएं नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे. नी‍तीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे. वे राज्‍य के 37वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नीतीश मुख्‍यमंत्री बने तो वे सातवीं बार शपथ लेंगे. Bihar Chunav Result & बिहार इलेक्शन रिजल्ट 2020 की हर खबर को आप तक हम पहुंचाएंगे, इसलिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग पर…

विज्ञापन

लोजपा संस्थापक के घर- परिवार तक के लोग हार गये

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं. प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज समस्तीपुर से सांसद है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के हाल ही में निधन के कारण संवेदना की लहर की बात की जा रही थी. इसके बाद भी चिराग पासवान के बहनोई मृनाल पासवान उर्फ धनंजय राजापाकर सीट तीसरे नंबर पर रहे. उनको मात्र 24689 वोट मिले. कांग्रेस की प्रतिमा कुमारी 55299 वोट पाकर जीत गयीं. पारिवारिक सीट रोसड़ा से रामविलास पासवान के भतीजे एवं पूर्व सांसद (स्व.रामचंद्र पासवान) के पुत्र और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंसराज के भाई किशन राज भी बुरी तरह हार गये. वह मात्र 22995 वोट लाये.

BJP की प्रचंड जीत पर शाह ने नड्डा को दी बधाई

बिहार विधानसभा सहित कई राज्यों में मिली भाजपा की जीत को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. बता दें कि आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाया जाएगा. इ

दीपावली के बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार

बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही. यह तय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे. उनका शपथ ग्रहण कब होगा ये तो तय नहीं है लेकिन जदयू नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार दिवाली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.बता दें कि नीतीश कुमार अब जब शपथ लेंगे, तो बतौर मुख्यमंत्री वो सातवीं बार पद संभालेंगे. इधर बिहार में लगातार एनडीए में जश्न का माहौल है. पटना में जदयू और भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में शाम को पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी हो रही है.

मांझी बोले- अपने चिराग से भस्म हो गए हैं

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया दी. कहा कि जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है… ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया. निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं:

बिहार में विधानसभा में इस बार दिखेंगे 66 नये चेहरे

बिहार विधानसभा के चुनाव में 66 उम्मीदवार ऐसे रहे, जो पहली बार चुनाव मैंदान में उतरे और जीत हासिल की. इनमें सबसे अधिक राजद के तीस विधायक हैं. भाजपा ने इस बार के चुनाव में करीब 25 फीसदी युवा और पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया था, जिसमें से 15 उम्मीदवा�� चुनाव जीतने में सफल रहे. 25 में 15 यानी 60 फीसदी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. जदयू के पांच नये उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे. जबकि, भाकपा माले के आठ, हम के चार और कांग्रेस के तीन नये चेहरे जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं.

गिरिराज सिंह बोले -खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि कहावत है-खिसियाने बिल्ली खंबा नोचे… न तो कांग्रेस अपनी सीटें बचा पाई न RJD. जनता ने इन्हें नकार दिया ये इन्हें स्वीकारना चाहिए. जनता ने नीतीश कुमार को नहीं उन्हें (तेजस्वी) थका दिया. उऩ्होंने दोहराया कि एनडीए के नेता नीतीश कुमार ही हैं औऱ वही मुख्यमंत्री बनेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola