Live Updates

Bihar Election 2020, LIVE : बिहार चुनाव में तीनों चरण के वोटिंग तक EXIT POLL पर रोक, आयोग ने जारी किये सख्त नियम

Updated:
विज्ञापन

Bihar Chunav 2020, Live News Updates.बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल और इसके प्रसारण पर चुनाव आयोग ने 28 अक्टूबर सुबह सात बजे से सात नवंबर शाम छह बजकर 30 मिनट तक के लिए रोक लगा दी. चुनाव आयोग द्वारा तीन अक्टूबर को जारी अधिसूचना में निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक चरण में संबंधित चुनाव क्षेत्रों में मतदान समाप्ति की 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह के ओपिनियन पोल और चुनाव से जुड़े सर्वेक्षण के परिणाम को ‘दिखाना’ प्रतिबंधित है. www.prabhatkhabar.com पर.

विज्ञापन

डाक मतपत्र से वोटिंग का चुना विकल्प

चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 52,000 से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र का विकल्प चुना है. इन मतदाताओं में अस्सी साल से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता शामिल हैं. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी.

28 अक्टूबर सुबह से शाम सात बजे तक एग्जिट पोल पर रोक

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल और इसके प्रसारण पर चुनाव आयोग ने 28 अक्टूबर सुबह सात बजे से सात नवंबर शाम छह बजकर 30 मिनट तक के लिए रोक लगा दी. चुनाव आयोग द्वारा तीन अक्टूबर को जारी अधिसूचना में निर्देश दिया गया था कि प्रत्येक चरण में संबंधित चुनाव क्षेत्रों में मतदान समाप्ति की 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह के ओपिनियन पोल और चुनाव से जुड़े सर्वेक्षण के परिणाम को ‘दिखाना’ प्रतिबंधित है. आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में 28 अक्टूबर, 2020 (बुधवार) सुबह सात बजे से लेकर सात नवंबर, 2020 शाम छह बजकर 30 मिनट तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी भी अन्य तरीके से इसके प्रसारण पर रोक है.

भाजपा ने बागी नेताओं के पार्टी से निकाला

भाजपा ने NDA के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अपने 9 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी से निकाले गये नेताओं में राजेंद्र सिंह से लेकर रामेश्वर चौरसिया जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं.

कई दिग्गजों ने किया नामांकन

सोमवार को कई दिग्गजों ने परचा भरा. झंझारपुर से पूर्व मंत्री व भाजपा के नीतीश मिश्रा, महागठबंधन से सीपीआई के राम नारायण यादव, बेतिया से भाजपा की रेणु देवी समेत सीतामढ़ी विधान सभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. लालगंज सीट से मुन्ना शुक्ला ने निर्दलीय नामांकन किया.

Bihar Election 2020: कल राजद के लिए महा’मंगल’, तेज प्रताप यादव के नामांकन के बाद तेजस्वी करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

लोजपा सांसद के बेटे को राजद से मिला टिकट

लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे चौधरी यूसुफ कैसर को राजद ने सिमरी बख्तियारपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. तेजस्वी यादव ने यूसुफ कैसर को सिंबल दे दिया है. चौधरी यूसुफ कैसर सप्ताह भर पहले तेजस्वी के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की थी.

नाम वापसी के बाद पहले चरण में अब 1065 प्रत्याशी

पहले चरण के कुल 71 विधान सभा क्षेत्र में कुल 1354 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. नामांकन खारिज होने और नाम वापसी के बाद 1065 प्रत्याशी अब मैदान में हैं. पटना ज़िला के पालीगंज विधान सभा क्षेत्र से सबसे अधिक 28 प्रत्याशी हैं, जबकि बांका जिले के कटोरिया विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola