ePaper

सुशील मोदी का ट्वीट, बिहार की जनता लाल और टेन के किलर काकटेल को कभी कामयाब नहीं होने देगी

Updated at : 29 Sep 2020 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी का ट्वीट, बिहार की जनता लाल और टेन के किलर काकटेल को कभी कामयाब नहीं होने देगी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर बड़ा हमला बोला है. सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि लालू प्रसाद की पार्टी के रवैये से मोहभंग के बाद जब सहयोगी दल उनका साथ छोड़ रहे हैं और कांग्रेस भी गठबंधन में सहज नहीं है, तब राजद को केवल लाल सलाम और हिंसा में विश्वास रखने वाले चीन समर्थक वामपंथी दलों का सहारा रह गया है. वे लालटेन और लाल सलाम के सहारा बिहार को आगे नहीं, 50 साल पीछे ले जाने पर आमादा हैं.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हिंसा के लाल रंग के साथ विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती. बिहार की जनता लाल और टेन के किलर काकटेल को कभी कामयाब नहीं होने देगी. भाजपा नेता ने कहा कि एनडीए सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 1 लाख करोड़ रुपये डाले, कृषि उपज के समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि की और कृषि बिल पारित कर किसानों को कहीं भी उत्पाद बेचने की आजादी दी.

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रेलवे, बिजली और पुल निर्माण के लिए जिन बड़ी योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, उससे बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. राजद ने जिन दस सुधारों की बात है, उसमें हर क्षेत्र के लिए केवल चुनावी नारे गढ़े गए हैं, विकास का कोई रोडमैप नहीं. विकास तुकबंदी से नहीं होता.

Also Read: उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर वार, बोले- दसवीं पास का नेतृत्व नहीं बदलने पर छोड़ा महागठबंधन

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन