ePaper

दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के चंद लोगों को शो-रूम आइटम बना कर लालू प्रसाद की पार्टी चुनाव नहीं जीतेगी : सुशील मोदी

Updated at : 03 Sep 2020 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के चंद लोगों को शो-रूम आइटम बना कर लालू प्रसाद की पार्टी चुनाव नहीं जीतेगी : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बड़ा हमला बोला है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि अब यह साफ हो गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने दरअसल केवल दो आदतन भ्रष्टाचारी और परंपरागत वंशवादी दल होंगे. वे जब विपक्ष में आये तो पुत्र मोह में दलित नेताओं का अपमान किया. दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के चंद लोगों को शो-रूम आइटम बना कर लालू प्रसाद की पार्टी चुनाव नहीं जीत पायेगी.

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि इससे जनता को यह फैसला करने में आसानी होगी कि कौन न्याय के साथ विकास को आगे बढायेगा और किसकी नीयत काम के बदले जमीन लिखवाने की रहेगी. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के राजद-कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद विपक्ष सिर्फ राजद-कांग्रेस का साझा पॉलिटिकल करप्शन फोरम (पीसीएफ) रह गया है. उसे अब महागठबंधन कहना धोखा है.

Also Read: बिहार के सात जिले की नौ सड़कें बनेंगी चकाचक, 168 करोड़ मंजूर

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद जब सत्ता में रहे, तब उनके 15 साल में 118 नरसंहार हुए. दलितों की हत्याएं हुईं, लेकिन उन्हें मुखिया-सरपंच बनने का मौका नहीं दिया गया.

Also Read: महागठबंधन में बढ़ रही दरार, कांग्रेस को लीड करना चाहिए : पप्पू यादव

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन