ePaper

Bihar Assembly Election 2020: नामांकन के दौरान कलेक्टर ऑफिस के बाहर पुलिस ने किया 'लाठीचार्ज'

Updated at : 12 Oct 2020 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: नामांकन के दौरान कलेक्टर ऑफिस के बाहर पुलिस ने किया 'लाठीचार्ज'

Bihar Assembly Election 2020, News Update: मुजफ्फरपुर में दूसरे फेज का नामांंकन प्रक्रिया जारी है. वहीं नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना सामने आई है. दरअसल, नामांकन के दौरान कुछ फरियादी कलेक्टर ऑफिस में दूसरे काम से आए थे

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020, News Update: मुजफ्फरपुर में दूसरे फेज का नामांंकन प्रक्रिया जारी है. वहीं नामांकन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना सामने आई है. दरअसल, नामांकन के दौरान कुछ फरियादी कलेक्टर ऑफिस में दूसरे काम से आए थे, जिसे पुलिस अंदर नहीं जाने देना चाहती थी. इसी मामले को लेकर पुलिस और फरियादी के बीच विवाद हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार डीएम ऑफिस में अपना काम कराने आए लोग पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद परिजन भड़क गए और पुलिस से उलझ पड़े. बताया जा रहा है कि फरियादी मुख्य द्वार से जबरदस्ती प्रवेश कर रहे थे, जिससे यह स्थिति बनी. बिहार असेंबली इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

नामांकन प्रक्रिया शुरू– वहीं मुजफ्फरपुर जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन जारी है, जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन चौंकन्ना है. कलेक्टर ऑफिस के बाहर 144 लागू कर दिया गया है. साथ ही प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.

Also Read: Bihar Chunav : चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, अब तक दर्ज हो चुके हैं में 120 मामले

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन