ePaper

Bihar Assembly Election 2020: पहले चरण के चुनाव से पहले JDU ने जारी किया अपना निश्चय पत्र, सक्षम और स्वावलंबी बिहार के लिए ये प्लान

Updated at : 11 Oct 2020 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: पहले चरण के चुनाव से पहले JDU ने जारी किया अपना निश्चय पत्र, सक्षम और स्वावलंबी बिहार के लिए ये प्लान

Nitish kumar Saat Nischay: बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आने वाले 5 वर्षों में वे क्या करने वाले हैं उसका पूरा खाका रविवार को जनता के सामने रख दिया है. जदयू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से निश्चय पार्ट -2 के मुद्दों को जारी कर दिया . इसके जरिये पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि बीते 15 वर्षों में जो काम उनकी सरकार ने किया है, उसके आगे का खाका उनके दिमाग में बहुत साफ है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आने वाले 5 वर्षों में वे क्या करने वाले हैं उसका पूरा खाका रविवार को जनता के सामने रख दिया है. जदयू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से निश्चय पार्ट -2 (Saat Nischay) के मुद्दों को जारी कर दिया .

इसके जरिये पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि बीते 15 वर्षों में जो काम उनकी सरकार ने किया है, उसके आगे का खाका उनके दिमाग में बहुत साफ है. सक्षम और स्वावलंबी बिहार के लिए क्या क्या किया जाएगा ये भी बताया गया है. इस बार सात निश्चय पार्ट-2 का ऐलान किया गया है. पार्टी ने इस मुद्दों को इस बार अपने सात निश्चय पार्ट-2 में शामिल किया है.

1. युवा शक्ति- बिहार की प्रगती

2. सशक्त महिला-सक्षम महिला

3. हर खेत तक सिंचाई का पानी

4. स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव

5. स्वच्छ शहर-विकसित शहर

6.शुलभ सम्पर्कता

7. सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा

ट्वीट के साथ लिखा गया कि जनता दल (यूनाइटेड) सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सात निश्चय-2 कार्यक्रम को लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है. यह समृद्ध और विकसित बिहार बनाने का एक महत्वपूर्ण कार्यकम साबित होगा.


Also Read: Bihar Election 2020, LIVE News Update: कोरोना काल में आज होने जा रही बिहार चुनाव की पहली रैली, थोड़ी देर में गया पहुंचेंगे नड्डा

Posted By; Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन