ePaper
Live Updates

Bihar Election 2020 LIVE : नड्डा ने पहली रैली के साथ किया चुनावी शंखनाद, दूसरे चरण चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भी जारी

Updated at : 11 Oct 2020 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 LIVE : नड्डा ने पहली रैली के साथ किया चुनावी शंखनाद, दूसरे चरण चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भी जारी

Bihar Election 2020, LIVE News Update: बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नेताओं का नामांकन के बाद अब चुनावी प्रचार पर फोकस है. नड्डा की गया में रैली संपन्न होते ही बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद कर दिया. बिहार चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:19 PM. 11 Oct 205:19 PM. 11 Oct

Bihar Vidhan Sabhaelection 2020 :BJP Candidate list for 2nd Phase

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

बिहार में लिखे जा रहे हैं विकास के नये आयाम

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है. आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित हो. हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं. इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है. विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

नीतीश ने बदली बिहार की तस्वीर : नड्डा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और हम मिलकर सूबे में विकास के कार्यों को जारी रखेंगे.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

जेपी नड्डा के निशाने पर कांग्रेस-राजद, बोले- बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार

जेपी नड्डा ने कहा, देश के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है. उज्ज्वला स्कीम से बहुत लोगों को फायदा मिला है. बिहार के विकास का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि एनडीए के शासन में इसको लेकर नये आयाम लिखे जा रहे है. नड्डा ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगा और नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनायेंगे.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

कांग्रेस के राजनीति की संस्कृति को पीएम मोदी ने बदली

बिहार के युवाओं को सही दृष्टि लेकर आगे बढ़ना चाहिए. आज से पहले जाति, मजहब के आधार पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करती थी. मोदी जी ने इस दौर को बदल दिया है. पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

गया में चुनावी सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा…

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को गया में आयोजित एनडीए की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा ने गया की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है. राजद पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के शिष्य होने के बावजूद कांग्रेस को गले लगाकर चल रहे है.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

जेडीयू नेता आरसीपी सिंह बोले- HAM के सामने किसी में दम नहीं

गया में एडीए की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि जीतन राम मांझी की पार्टी हम के सामने किसी में दम नहीं है. वहीं, इससे पहले हम सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार मजबूत होगा तो पीएम मोदी मजबूत होंगे.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

गया के गांधी मैदान में एनडीए के कई दिग्गज मौजूद

गया शहर स्थित गांधी मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, गया के सांसद विजय कुमार मांझी, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, गया शहर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सह कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, बेलागंज विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सह जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा, गुरुआ विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सह गुरुआ के भाजपा विधायक राजीव नंदन दांगी, अतरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह विधान पार्षद मनोरमा देवी, बोधगया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व सांसद हरि मांझी, शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह जदयू नेता डॉ विनोद प्रसाद यादव, बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधायक ज्योति मांझी, टिकारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार, जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खान, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

4:54 PM. 11 Oct 204:54 PM. 11 Oct

पटना स्थित हनुमान मंदिर में जेपी नड्डा ने की पूजा-अर्चना

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को गया में भाजपा की पहली चुनावी रैली अब से थोड़ी देर बाद शुरू होने जा रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले पटना स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Bihar Election 2020 LIVE : नड्डा ने पहली रैली के साथ किया चुनावी शंखनाद, दूसरे चरण चुनाव के प्रत्याशियों की सूची भी जारी
1:27 PM. 11 Oct 201:27 PM. 11 Oct

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया औऱ कहा कि जेपी का भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस के थोपे काले अध्याय “आपातकाल” के खिलाफ प्रतिरोध के प्रतीक हैं.

1:14 PM. 11 Oct 201:14 PM. 11 Oct

मुन्ना शुक्ला का जेडीयू से इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बाहुबली नेता और लालगंज से विधायक मुन्ना शुक्ला ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है. मुन्ना शुक्ला टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे थे.

1:14 PM. 11 Oct 201:14 PM. 11 Oct

महिषी से गौतम कृष्णा राजद उम्मीदवार

राजद ने सहरसा के महिषी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है. राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि बिहार प्रशासनिक सेवा BDO की नौकरी छोड़ समाज सेवा में आए गौतम कृष्णा को को माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महिषी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. युवा नेता तेजस्वी विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को इस बार राजनीति में मौका दे रहे है. नए दौर में नया बिहार है.

1:14 PM. 11 Oct 201:14 PM. 11 Oct

पटना पहुंचे नड्डा

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि बिहार में एनडीए का चुनाव प्रचार प्रसार एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का आज पटना आगमन हुआ.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

जेपी नड्डा का ट्वीट

बिहार पहुंचने से पहले भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

जदयू ने जारी किया अपना निश्चय पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सीएम नीतीश की पार्टी जदयू ने सात निश्चय पार्ट-2 की घोषणा कर दी. इसके जरिये पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि बीते 15 वर्षों में जो काम उनकी सरकार ने किया है, उसके आगे का खाका उनके दिमाग में बहुत साफ है. सक्षम और स्वावलंबी बिहार के लिए क्या क्या किया जाएगा ये भी बताया गया है.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

पटना पहुंचे जेपी नड्डा, जेपी को किया याद

पटना एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बीजेपी नेताओं ने भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट से जेपी नड्डा लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि आज उनकी जयंती पर मुझे पटना में उनके घर जाने का सौभाग्य हासिल हो रहा है.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

जेपी नड्डा के कार्यक्रम में संशोधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री नंदकिशोर यादव समेत कई अन्य नेता मौजूद हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि नड्डा के कार्यक्रम में कुछ संसोधन किया गया है. अब वो गया से ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे. पटना और पूर्णिया में बैठक का कार्यक्रम स्थगित हो गया है.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

ये है जेपी नड्डा का कार्यक्रम

आज पटना पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पटना एयरपोर्ट से सीधे पटना जंक्शन स्थित महावीर स्थान दर्शन के लिए जाएंगे. इसके बाद वह कदमकुआं स्थित जेपी के आवास पर जाएंगे और जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. माल्यापर्ण के बाद वह पटना एयरपोर्ट जाएंगे, जहां से चार्टर प्लेन से गया जाएंगे.

गया के गांधी मैदान में भाजपा की पहली चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए नड्‌डा सभा स्थल पर करीब 2 बजे पहुंचेंगे. वह करीब डेढ़ घंटे तक मंच पर रहेंगे. गया की सभा के बाद पटना लौटकर नड्डा पार्टी के कार्यालय में बैक टू बैक दो बैठकों में शामिल होंगे. उनकी पूर्णिया जाने की भी संभावना है. आज रात ही वो दिल्ली भी लौट जाएंगे.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

जेपी नड्डा की सभा में आएंगे 7 हजार लोग

बिहार चुनाव के लेकर भाजपा अध्यक्ष आज दोपहर डेढ़ बजे गया के गांधी मैदान में आमसभा करेंगे. इस कार्यक्रम में गया के 10 विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच साझा करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के मुताबिक, कार्यक्रम में 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए पार्टी स्तर पर पास जारी किए गए हैं. पास व मास्क वाले लोगों को ही रैली में प्रवेश दिया जाएगा. पूरे कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

दांगी जाति को सीट नहीं देने पर विरोध करेगा डीडब्लुओ

बिहार में किसी भी विधानसभा सीट पर दांगी जाति के उम्मीदवारों को सीट नहीं देने को लेकर दांगी वर्ल्ड आर्गनाइजेशन वोट का बहिष्कार करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष डब्लु दांगी ने कहा की सरकार ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है. पूरे बिहार में दांगी की आबादी चार प्रतिशत है इसके बावजूद एक भी सीट नहीं दिया गया है. इससे दांगी समाज के लोग नराज हैं और इस बार वोट का बहिष्कार करेंगे

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

दूरदर्शन पर दलों को न्यूनतम डेढ़ घंटे का प्रचार समय मिलेगा

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय दलों और राज्य के मान्यताप्राप्त दलों को चुनाव प्रचार के लिए दूरदर्शन व आकाशवाणी पर समय आवंटित किया गया है. चुनाव आयोग ने प्रचार की मूल अवधि को 45 मिनट से बढ़ाकर 90 मिनट कर दिया गया है. प्रसारण के लिए नियत तिथि 12 अक्तूबर और समय संध्या पांच बजे निर्धारित की गयी है. समय का आवंटन सीइओ कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से निर्धारित की जायेगी.

आयोग के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस को 90 मिनट, बसपा को 119 मिनट, भाजपा के 427 मिनट, सीपीआइ को 109 मिनट, सीपीआइ(एम) को 98 मिनट, कांग्रेस को 182 मिनट, एनसीपी को 97 मिनट, एनपीपी को 90 मिनट, जदयू को 323 मिनट, लोजपा को 157 मिनट, राजद को 343 मिनट और रालोसपा को 125 मिनट का समय आवंटित किया गया है.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

सीटों का बंटवारा अभी भी चुनौती

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजद और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा अभी भी चुनौती बना हुआ है. दूसरे फेज की 94 सीटों में से 80 सीटें इन दलों के लिए रखी गयी है. बाकी की 14 सीटें वाम दलों के कोटे की हैं. सीटों के चयन को लेकर राजद और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है. तीन सीटें ऐसी हैं, जिनको लेकर आम राय नहीं बन पायी है. राजद सूत्रों के मुताबिक रात तक इस मामले में समाधान हो जायेगा.

12:26 PM. 11 Oct 2012:26 PM. 11 Oct

2015 में 22 सीटों पर जदयू का लोजपा के साथ था मुकाबला

विधानसभा चुनाव 2020 में इस बार लोजपा की ओर से जदयू और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के हिस्से की सभी 122 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं. कितनी सीटों पर सीधे मुकाबले की स्थिति बनेगी, यह तो समय बताएगा, किंतु पिछले विधानसभा चुनाव 2015 में जदयू और लोजपा की 22 सीटों पर सीधी टक्कर हुई थी. 21 सीटों पर जदयू के प्रत्याशी को सफलता मिली थी. पिछले चुनाव में जदयू-राजद की जोड़ी थी.

9:38 AM. 11 Oct 209:38 AM. 11 Oct

नड्डा आज बिहार में, गया में करेंगे रैली

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार को गया में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जो बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता की पहली जनसभा होगी. भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि नड्डा राज्य के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. वह गया में जनसभा को संबोधित करने से पहले पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे और जेपी निवास भी जाएंगे जहां जयप्रकाश नारायण रहते थे.

Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के हाथ में कांग्रेस की नैया, करेंगे इतनी रैलियां

नड्डा बाद में पटना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, सांसद, विधानसभा चुनाव उम्मीदवार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. राज्य में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान 28 अक्टूबर को होगा.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : दूसरे चरण के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची तैयार, आज होगी जारी

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola