ePaper

बिहार चुनाव 2020 : NDA में वीआईपी की एंट्री, बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को अपने कोटे से दीं 11 सीटें

Updated at : 07 Oct 2020 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : NDA में वीआईपी की एंट्री, बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को अपने कोटे से दीं 11 सीटें

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 News Update बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सूबे में सियासी हलचल चरम पर है. इसी कड़ी में एनडीए में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की औपचारिक रूप से एंट्री का एलान किया गया. इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी और उनकी पार्टी का एनडीए में स्वागत किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, भाजपा ने अपने सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को बिहार विधानसभा चुनाव में 121 सीटों के अपने कोटे से 11 सीटें दीं.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सूबे में सियासी हलचल चरम पर है. इसी कड़ी में एनडीए में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की औपचारिक रूप से एंट्री का एलान किया गया. इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुकेश सहनी और उनकी पार्टी का एनडीए में स्वागत किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, भाजपा ने अपने सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को बिहार विधानसभा चुनाव में 121 सीटों के अपने कोटे से 11 सीटें दीं.

वहीं, इस अवसर पर मुकेश सहनी ने महागठबंधन से खुद को अलग करने के पीछे के कारणों का जिक्र करते हुए राजद पर जमकर निशाना साधा. मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में मैंने एक मिशन को पूरा करने के लिए शामिल हुए थे, लेकिन राजद नेताओं ने हमारी पीठ में खंजर घोंपने का काम किया. आज हम औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो गये हो गये है. अपनी राय का आगे रखते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए हम विधानसभा चुनाव में जारी मतों से जीत हासिल करेंगे और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का कार्य करते रहेंगे.

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव पर हमला जारी रखते हुए कहा कि महागठबंधन में रणनीति का अभाव होने के साथ ही मन में पहले से ही छल था. उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग को सम्मान नहीं दिया गया और उनका नेतृत्व करने वाले बेटे के पीठ में खंजर भोंका गया. लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लाह के बेटे की पीठ में मरहम लगाया. वहीं, इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने हमेशा अतिपिछड़ों को सम्मान दिया है. जबकि, आरजेडी-कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अतिपिछड़ों के साथ छल किया है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन