ePaper

Bihar Election 2020: भागलपुर के पूर्व मेयर ने चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला, एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन लेंगे वापस

Updated at : 19 Oct 2020 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: भागलपुर के पूर्व मेयर ने चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला, एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन लेंगे वापस

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बन चुनावी मैदान में उतरे शहर के पूर्व मेयर व जदयू नेता दीपक भुवानिया ने अपना नामांकन वापस लेकर एनडीए प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बन चुनावी मैदान में उतरे शहर के पूर्व मेयर व जदयू नेता दीपक भुवानिया ने अपना नामांकन वापस लेकर एनडीए प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है.

बीजेपी ने भागलपुर में रोहित पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया

भागलपुर विधानसभा सीट एनडीए में भाजपा के खाते में गया है. जहां से बीजेपी ने भागलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने पीएम मोदी भी 23 अक्टूबर को भागलपुर आने वाले हैं.

जदयू नेता दीपक भुवानिया ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी यहां से ताल ठोकी थी

इस बार चुनावी मैदान में भागलपुर के पूर्व मेयर दीपक भुवानिया भी मैदान में उतर चुके थे. जदयू नेता दीपक भुवानिया ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी यहां से ताल ठोकी थी. जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था. उन्होंने सफलतापूर्वक अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया था.

Also Read: Bihar News: बिहार के शिक्षक का फर्राटेदार अंग्रेजी कमेंट्री करता वीडियो हुआ वायरल, आकाश चोपड़ा ने भी किया शेयर, देखें वीडियो
गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी पूर्व मेयर से किया था आग्रह

वहीं कुछ दिनों पहले ही गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व मेयर से अपना नामांकन वापस कर एनडीए प्रत्याशी को समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने अपने फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट कर इस बात की चर्चा की थी. जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था. सोमवार को इस बात पर मुहर लग गई की पूर्व मेयर चुनाव नहीं लड़ेगे और एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने अपना नामांकन वापस लेंगे.

पटना से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिया आदेश…

वहीं Prabhatkhabar.com से बात करते हुए पूर्व मेयर ने बताया कि मैं जदयू का सच्चा सिपाही रहा हूँ. आज पटना से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे एनडीए गठबंधन को समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी का हाथ मजबूत करने का आदेश दिया, जिसका मैनें पालन किया. साथ ही पूर्व मेयर ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मेरे बेहतर संबंध रहे हैं और मैंने उनके आग्रह का सम्मान किया है. मैने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है.

भागलपुर विधानसभा सीट पर 03 नवंबर को मतदान 

गौरतलब है कि तीन चरणों में होने वाले बिहार चुनाव 2020 में भागलपुर विधानसभा सीट पर दूसरे फेज में 03 नवंबर को मतदान होना है. वहीं आगामी 10 नवंबर को चुनावपरिणाम की घोषणा होगी.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन