ePaper

बिहार चुनाव 2020 : 70 विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस ने तैनात कीं सोशल मीडिया टीमें, जानिए क्या है प्लानिंग

Updated at : 22 Oct 2020 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : 70 विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस ने तैनात कीं सोशल मीडिया टीमें, जानिए क्या है प्लानिंग

नयी दिल्ली : कांग्रेस की युवा इकाई ने बिहार विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की मदद के लिए पांच-पांच सदस्यीय सोशल मीडिया टीमें तैनात की हैं तथा महागठबंधन के रोजगार संबंधी चुनावी वादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए वह सोशल मीडिया मंचों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही है.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया के मुताबिक, युवा कांग्रेस महागठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की भी हरसंभव मदद कर रही है. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘जिन 70 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वहां युवा कांग्रेस का एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं 4-4 सहयोगी लगाये गये हैं. जहां महागठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वहां हम उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं.”

वालिया ने यह भी कहा, ‘‘बिहार में युवा कांग्रेस ने अब तक ‘बिहार बोले रोजगार दो’, ‘सुशासन तैर रहा है’, ‘कांग्रेस फॉर बिहार’, ‘एनडीए हटाओ-बिहार बचाओ’, ‘13 साल से तड़पता बिहार’, ‘नीतीश हटाओ-बिहार बचाओ’ जैसे कई अभियान चलाएं हैं.” उनका कहना है, वायरस के कारण पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहमियत बहुत ज्यादा है. जनता तक पहुंचने का यह मुख्य जरिया है. यह हमारे लिए एक अवसर है. हम बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए हर मंच का इस्तेमाल कर के लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं.

Also Read: बिहार चुनाव 2020 : सुरजेवाला ने गिनायी नीतीश सरकार की कमियां, बोले- मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस या महागठबंधन जिम्मेदार नहीं
Also Read: Bihar Election 2020 : महागठबंधन पर गरजेंगे पीएम मोदी, सीएम नीतीश भी होंगे साथ, जानिए पूरा शेड्यूल

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन