सीएम हेमंत सोरेन से मिले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,बोले-झामुमो व राजद साथ लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर उनके बीच विकास से जुड़े कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार विधानसभा के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी इस मौके पर मौजूद थे.
बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज शनिवार को रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वे रविवार को रांची के हरमू में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर इन्होंने मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की. श्री यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव राजद व झामुमो साथ मिलकर लड़ेंगे. विपक्षी दलों को देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, ताकि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को उखाड़ फेंका जा सके.
हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर उनके बीच विकास से जुड़े कई विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार विधानसभा के सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी, बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक, झारखंड के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव इस मौके पर मौजूद थे.
रांची के हरमू में 12 फरवरी को है राजद का कार्यक्रम
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट होकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहिए. सभी विपक्षी पार्टियों को साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए और केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए. इसके लिए विपक्षी एकजुटता जरूरी है. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव फिलहाल रांची में हैं और 12 फरवरी को रांची के हरमू में राजद के कार्यक्रम का आयोजन है. इसमें वे शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










