ePaper

PHOTOS: दिल्ली में PM मोदी से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, देखिए अन्य दिग्गजों से मुलाकात की तस्वीरें..

Updated at : 05 Feb 2024 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: दिल्ली में PM मोदी से मिले बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, देखिए अन्य दिग्गजों से मुलाकात की तस्वीरें..

PHOTOS: बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भाजपा के अन्य कई दिग्गजों से भी जाकर मुलाकात की है. देखिए अमित शाह समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकत की तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

बिहार में एकबार फिर से एनडीए की सरकार बनी है. इस बार भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. सूबे के मुखिया फिर एकबार नीतीश कुमार ही बने हैं. वहीं दोनों डिप्टी सीएम इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं जहां पार्टी के वरीय नेताओं से उनकी मुलाकात हुई है. रविवार को गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य कई नेताओं से मिलने के बाद दोनों उपमुख्यमंत्री सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से जाकर मिले.

undefined

बिहार के दोनों नए उपमुख्यमत्री सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से जाकर मिले. भारत माता की तस्वीर और बुके पीएम को भेंट किया गया.

undefined

दिल्ली दौरे पर रहे बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

undefined

विनोद तांवड़े से मुलाकात के बाद दोनों उपमुख्यमंत्री गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके आवास पर गए थे. दोनों उपमुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करीब एक घंटे चली.

undefined

भाजपा के दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी. दोनों ने बुके और शॉल से उनका स्वागत किया था.

undefined

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद दोनों उपमुख्यमंत्री सोमवार शाम तक पटना लौट आयेंगे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक इसके बाद भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े सात या आठ फरवरी को पटना आ सकते हैं.

undefined

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात की है. बता दें कि बिहार में नयी सरकार बनने की संभावना तेज हुई तो एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ नित्यानंद राय ने मुलाकात की थी और उन्हें एकजुट रखने में बड़ी भूमिका निभाई.

undefined

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से भी जाकर बिहार के उपमुख्यमंत्री मिले हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन