Bihar crime: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या की, इस वजह से दी खौफनाक सजा

Updated at : 02 Sep 2022 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या की, इस वजह से दी खौफनाक सजा

Bihar crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर शव को बखरी स्थित एक फैक्ट्री के फेंक दिया. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Bihar crime: मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक फैक्ट्री के पास बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया. शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा. इसके बाद क्षेत्र में शव मिलने की सूचना जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इधर, मामले कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया.

क्या है मामला

मृतक की पहचान बोचहां के मनीष कुमार रूप में हुई है. घटना के बारे में पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने युवक घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त की. मृतक के परिजनों ने बताया जाता है कि मनीष बखरी के एक फैक्ट्री में काम करता था. उसने फैक्ट्री में ही काम करने वाले अपने एक साथी को तीन लाख रुपये कर्ज दिया था. जिसे मनीष वापस मांग रहा था. इसके बाद पैसे देने के बहाने बदमाशों ने फोन कर उसको बुलाया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया.

जांच में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस ने मृतक के पिता सुनील पंडित से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगहों पर काले निशान पड़े हुए हैं. मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है. हत्या का मामला सामने आने पर आरोपियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नटा पसरा हुआ है. जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन