Bihar crime: पटना में खून की होली, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम युवक को घेरकर मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

Published at :07 Mar 2023 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime: पटना में खून की होली, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम युवक को घेरकर मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

‍Bihar Crime News: राजधानी पटना में होली से एक दिन पहले खून की होली खेली गयी. मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने युवक को घेरकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दी है. मृतक की पहचान लाल बिहारी पासवान का 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई.

विज्ञापन

‍Bihar Crime News: राजधानी पटना में होली से एक दिन पहले खून की होली खेली गयी. मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने युवक को घेरकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दी है. मृतक की पहचान लाल बिहारी पासवान का 21 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई. इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है. घटना नौबतपुर थाने के पल्टू छितनी गांव की है. बताया जाता है कि मृतक रोशन पासवान चौमिन के दुकान चलाकर अपने परिवार को पालन-पोषण करता था. मंगलवार को रोशन पासवान को गांव के दो लड़के से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर अपराधियों ने मंगलवार की रात छितनी भारतीय स्टेट बैंक के पास रोशन को घेरकर गोली मार दी.

गोली लगने से घायल रोशन को परिजन घायल अवस्था में इलाज के लिए बिहटा ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गयी. वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. नौबतपुर थानेदार रफीकुर रहमान का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में पुलिस की तरफ कोई खास जानकारी नहीं दी गयी है. परिजनों का कहना है कि उनके बेटा का किसी और से विवाद नहीं था.

खबर अपडेट होगी….

Also Read: भागलपुर में बिहपुर सीओ के आवास में भीषण डकैती, पत्नी समेत अधिकारी को बंधक बनाकर लूटपाट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन